उद्यान उत्सव 2025 कहां हो रहा है, कब तक रहेगा और यहाँ पर क्या-क्या गतिविधियां होंगी इस बारें में पूरी जानकरी इस लेख में दी गई है-
उद्यान उत्सव 2025 कहां हो रहा है ?
किसानों के लिए कमाल का उत्सव हो रहा है। यह उद्यान उत्सव 2025 तेलंगाना के सिकंदराबाद में स्थित राष्ट्रपति निलयम में हो रहा है। इस उत्सव में जो शामिल होगा उसको पुष्पों और हरियाली का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। यहाँ पर कई तरह की गतिविधियां होंगी जिनसे लोगो को ज्ञान मिलेगा। यहाँ पर खेती से अधिक कमाई करने के नए अवसरों के बारें में जानने को मिलेगा। चलिए जानते है यहाँ क्या होगा और इसकी टिकट कहाँ फ्री में मिलेगी।
उद्यान उत्सव में क्या होगा
नीचे लिखे बिंदुओं के अनुसार जानिये उद्यान उत्सव में क्या होगा-
- सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे
- जैविक खेती
- बागवानी पर शैक्षिक कार्यशालाएं आयोजित होंगी
- किसानों के लिए स्टार्टअप्स के नवीन उत्पादों की प्रदर्शनी
- थीमेटिक स्टॉल लगेगा
- शैक्षिक गतिविधियां होंगी
- जीआई टैग उत्पादों की प्रदर्शनी लगेगी
- रंग-बिरंगे फूलों की प्रदर्शनी लगेगी
- पर्यावरण अनुकूल उत्पादों की प्रदर्शनी होगी
- दक्षिण भारतीय व्यंजनों की प्रदर्शनी।

उत्सव का उद्घाटन किसने किया ?
उद्यान उत्सव 2025 का उद्घाटन इस उत्सव का उद्घाटन प्रगतिशील किसान चिंतापल्ली सुरेश कुमार रेड्डी द्वारा हुआ है। यहाँ पर कई महारथी मौजूद थे। श्री सैमुएल प्रवीण कुमार, संयुक्त सचिव, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, श्री शिवेंद्र चतुर्वेदी, निदेशक, राष्ट्रपति सचिवालय, दिल्ली एवं डॉ. के. रजनी प्रिया, प्रबंधक, राष्ट्रपति निलयम आदि लोग। जिससे भव्य कार्यक्रम शुरू हुआ।
कहाँ से मिलेगी मुफ्त टिकट
यह उद्यान उत्सव 2025, शुरू हो चूका है, जो कि 13 जनवरी 2025 तक चलेगा। यहाँ की निःशुल्क टिकट बुक करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें- visit.rashtrapatibhavan.gov.in .