सर्दियों के मौसम में पौधों में पाले का बहुत ज्यादा प्रभाव पड़ता है और खासकर गेंदे का पौधा बहुत नाजुक होता है इसके पौधे को देखभाल की बहुत जरूरत होती है। तो चलिए इस लेख के माध्यम से जानते है गेंदे के पौधे को कड़कड़ाती ठंड में भी कैसे हरा फूलों से भरा रख सकते है।
गेंदे के पौधे की ऐसे करें देखभाल
सर्दियों के मौसम में गेंदे के पौधे को ठंड के प्रभाव से गलने से बचाने के लिए पौधे को थोड़ी देखभाल की जरूरत होती है क्योकि गेंदे का पौधा नाजुक होता है। सर्दियों के मौसम में गेंदे के पौधे को ज्यादा पानी देने की जरूरत नहीं होती है। इसके पौधे को धूप बहुत पसंद होती है इसलिए रोजाना कम से कम गेंदे के पौधे को 3 से 4 घंटे की धूप में रखना चाहिए। आज हम आपको एक ऐसे पौष्टिक घोल के बारे में बता रहे है जो गेंदे के पौधे के लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है। तो चलिए जानते है कौन सा घोल है।

गेंदा की जड़ों में फटाफट डालें ये घोल
हम आपको गेंदे के पौधे में डालने के लिए पालक और सरसों की खली के मिश्रण से तैयार हुए घोल के बारे में बता रहे है इन दोनों चीजों से बना फर्टिलाइजर गेंदे के पौधे के लिए बहुत लाभकारी और असरदार साबित होता है क्योकि पालक में कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन, मैग्नीशियम जैसे गुण होते है जो गेंदे के पौधे को भरपूर पोषण देते है जिससे गेंदे के पौधे में फूलों की पैदावार बढ़ जाती है। सरसों की खली में भी नाइट्रोजन, फ़ॉस्फ़ोरस, पोटैशियम, सल्फ़र, विटामिन के जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते है जो ग्रोथ को बढ़ाने के साथ पौधे को हरा भरा स्वस्थ बनाते है। इस फर्टिलाइजर का इस्तेमाल गेंदे के पौधे में जरूर करना चाहिए।
कैसे करें उपयोग
गेंदे के पौधे में पालक और सरसों की खली के मिश्रण से तैयार हुए फर्टिलाइजर का उपयोग बहुत लाभकारी और उपयोगी होता है इसका उपयोग करने के लिए एक बर्तन में पालक के पत्ते और सरसों की खली को पानी में डालकर अच्छे से उबाल लें उसके बाद उसे छान कर ठंडा कर के फिर इस फर्टिलाइजर को गेंदे के पौधों की जड़ों में डालें। ऐसा करने से गेंदे के पौधे को पोषक तत्व मिलेंगे और फूलों की पैदावार कई गुना होगी। ध्यान रहे इसका उपयोग सिर्फ महीने में एक से दो बार ही करना है।