लौकी के बेल में फूल और फल ज्यादा लेना चाहते हैं तो चलिए आज आपको बेहतरीन खाद की जानकारी देने जा रहे हैं। जिसे किसी भी मौसम में डालकर ज्यादा लौकी प्राप्त कर सकते हैं-
लौकी के बेल में फूल-फल ना आना
लौकी के बेल में फूल-फल कम आ रहे हैं तो इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। जिसमें से एक कारण है पोषक तत्वों की कमी। जिसके लिए यहां पर आपको हम खाद की जानकारी देंगे। इसके अलावा यह ध्यान रखें कि पौधे को धूप वाली जगह पर ही लगाना चाहिए। समय-समय पर निराई-गुड़ाई करना चाहिए। आवश्यकता के अनुसार पानी देना चाहिए। अधिक पानी सर्दी में देने से जड़े गल सकती है। चलिए अब खाद के बारे में जानते हैं।
लौकी के लिए खाद
नीचे लिखे बिंदुओं के अनुसार लौकी के लिए खाद का नाम और इस्तेमाल का तरीका जानें-
- लौकी की जड़ों में खाद डालने के लिए सबसे पहले आपको जहां पर इसकी मुख्य जड़ है उसके आसपास हल्की गुड़ाई कर दीजिए, खरपतवार निकाल दीजिए।
- इसके बाद मिट्टी को करीब 6-7 घंटे की धूप लगने दीजिए।
- उसके बाद 2 लीटर पानी में ढाई सौ ग्राम पूर्ण रूप से डीकंपोज्ड गोबर की खाद डालनी है और दो चम्मच सीवीड फर्टिलाइजर दानेदार वाला डालें और अच्छे से मिलाकर 5 घंटे के लिए रख दें।
- इसके बाद जड़ की मिट्टी में इस मिश्रण को डालें।
- इस खाद को डालने से लौकी की बेल को पूरा पोषण मिलेगा।
- इस खाद से अधिक मात्रा और बड़े आकार की लौकी आएंगी।
नोट: इस रिपोर्ट में दी गई जानकारी किसानों के निजी अनुभवों और सार्वजनिक रूप से उपलब्ध इंटरनेट स्रोतों पर आधारित है। किसी भी जानकारी का उपयोग करने से पहले कृषि विशेषज्ञों से परामर्श अवश्य करें।