गाय पालन हर दूसरे घर में किया जाता है। गाय के पालन से किसान कम बजट में अच्छी कमाई करते हैं। पशुपालक हो या किसान गाय का पालन करके इसमें कम खर्च करके ज्यादा से ज्यादा मुनाफा कमाते हैं। अब ऐसे में कई नस्लों की ऐसी गाय होती है। जोकि आपको अच्छा मुनाफा देती है। इन नस्लों की गायों का पालन करके किसान हो या पशुपालक बहुत ही कम खर्चे में ज्यादा से ज्यादा कमाई कर सकते हैं। आइए इस खास नस्ल की गाय के बारे में विस्तार से जानते हैं।
कांकरेज गाय पालन
कांकरेज गाय एक देसी नस्ल है। इसका पालन गुजरात और राजस्थान में बहुत बड़े स्तर पर किया जाता है। इस नस्ल की गाय का पालन ज्यादा दूध देने की वजह से किया जाता है। इस नस्ल की गाय और बैल दोनों ही किसानों को बेहद पसंद होते हैं। इस नस्ल की गाय एक ब्यांत में लगभग 1738 लीटर दूध दे देती है। इस गाय का पालन खास तौर पर ज्यादा दूध देने की वजह से बहुत बड़े स्तर पर किया जाता है। इसके पालन में खर्च कम और इससे मुनाफा ज्यादा कमाया जाता है।
कांकरेज गाय की खासियत
कांकरेज गाय की कई खासियत है। यह गाय रोजाना 6 से 10 लीटर दूध देती है। कांकरेज गाय एक ब्यांत में लगभग 1738 लीटर दूध दे देती है। कांकरेज गाय मवेशियों में से सबसे अच्छी नस्लों में से एक होती है। इस नस्ल की गाय के दूध में लगभग 2.9 से 4.02% फैट आपको देखने को मिल जाता है। इस गाय की कीमत मार्केट में लगभग 25 से 65000 तक पाई जाती है। इस गाय पर कम खर्च करके आप ज्यादा कमाई कर सकते हैं।
यह भी पढ़े: नव वर्ष पर किसानों को बिना गारंटी के 2 लाख का लोन देगी सरकार, जाने किसे मिलेगा इस योजना का लाभ
कांकरेज गाय के दूध की मार्केट डिमांड
कांकरेज गाय के दूध में ज्यादा फैट पाया जाता है जिसकी वजह से उसकी मार्केट में कीमत अच्छी खासी मिल जाती है। इतना ही नहीं इस गाय के दूध से बने दही की भी मार्केट में अच्छी डिमांड रहती है जिसकी वजह से आप इससे अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं। यह गाय आपको कम से कम समय में ज्यादा से ज्यादा कमाई करके देगी।
कांकरेज गाय से कमाई
कांकरेज गाय के दूध में ज्यादा फैट होने की वजह से इसकी मार्केट में बहुत ज्यादा डिमांड रहती है। इस गाय के दूध की मार्केट में खूब बिक्री होती है। कांकरेज नस्ल की एक गाय का अगर आप पालन करते हैं तो आपको महीने भर में 60 से 70000 रुपए का खर्चा आ जाएगा जो की गाय खरीदने पर आएगी। जिसके बाद आप रोजाना इससे 550 से ₹600 कमा सकते हैं इस हिसाब से आप महीने भर में हिसाब लगा लीजिए कि आपको अच्छा खासा मुनाफा होगा। इस प्रकार आप इस गाय के पालन से तगड़ी कमाई कर सकते हैं।
यह भी पढ़े: क्या सच में डीएपी खाद होंगी साल 2025 में महंगी? किसानों पर पड़ेगी महंगाई की मार