पत्ता गोभी की खेती करने वाले किसानों के लिए पत्ता गोभी की ये किस्म बहुत लाभकारी और मुनाफे की साबित होती है। तो चलिए इस लेख के माध्यम से जानते है कौन सी किस्म है।
पत्ता गोभी की खेती के लिए ये किस्म है बेस्ट
पत्ता गोभी की खेती बहुत ज्यादा लाभकारी होती है क्योकि इसकी डिमांड बाजार में सालभर बहुत अधिक होती है आज हम आपको इसकी एक ऐसी वैरायटी की खेती के बारे में बता रहे है जो बहुत ज्यादा पैदावार देने वाली होती है और कम समय में तैयार होती है। इसकी खेती में ज्यादा लागत भी नहीं आती है। आप इसकी खेती से बहुत जबरदस्त कमाई कर सकते है। हम बात कर रहे है पत्ता गोभी की गोल्डन एकर किस्म की ये किस्म कई रोगों के प्रति प्रतिरोधी होती है और तेज़ी से बढ़ती है। तो चलिए इसकी खेती के बारे में जानते है।

कैसे करें खेती
अगर आप गोल्डन एकर पत्ता गोभी किस्म की खेती करना चाहते है तो आपको इसकी खेती के बारे में अच्छे से जानना होगा जिससे आपको खेती करने में कोई परेशानी या दिक्कत नहीं आएगी। पत्ता गोभी की गोल्डन एकर किस्म की खेती के लिए जल निकासी वाली उपजाऊ दोमट मिट्टी सबसे उपयुक्त होती है मिट्टी का पीएच मान 5.5 से 6.5 के बीच होना चाहिए। इसके पौधे बीज के माध्यम से लगाए जाते है इसके बीज आपको बाजार में आसानी से मिल जाएंगे। इसकी खेती में गोबर की खाद का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। बुवाई के बाद पत्ता गोभी की गोल्डन एकर किस्म की फसल करीब 60 दिनों में तैयार हो जाती है।
कितनी होगी कमाई
अगर आप पत्ता गोभी की गोल्डन एकर किस्म की खेती करते है तो आपको इसकी खेती से बहुत जबरदस्त कमाई देखने को मिलेगी क्योकि इसकी डिमांड बाजार में सालभर खूब रहती है। एक एकड़ में पत्ता गोभी की गोल्डन एकर किस्म की खेती करने से करीब 50 टन तक पैदावार मिलती है आप इसकी खेती से एक एकड़ में करीब 4 से 5 लाख रूपए से ज्यादा की कमाई कर सकते है। पत्ता गोभी की ये किस्म की खेती बहुत फ़ायदेमदं साबित होती है।