वास्तु के अनुसार ये पौधे घर के लिए बहुत ज्यादा शुभ माने जाते है। इन पौधों को घर में जरूर लगाना चाहिए जिससे जीवन में भी कई लाभ देखने को मिलते है तो चलिए जानते है कौन से पौधे है।
घर की सजावट के लिए परफेक्ट है ये 2 पौधे
आज हम आपको कुछ ऐसे पौधों के बारे में बता रहे है जो वास्तु के अनुसार घर के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद होते है। ये पौधे घर की सजावट के लिए भी बहुत काम में आते है इन पौधों को ज्यादा देखभाल की जरूरत भी नहीं होती है। इन पौधों के पत्ते बहुत ज्यादा सुन्दर और आकर्षित होते है। ये पौधे घर में हरियाली और ताजगी लाते है जिससे घर में सकारात्मकता बनी रहती है और नकारात्मकता घर से दूर रहती है तो चलिए जानते है कौन से 2 पौधे घर में लगाने चाहिए।
लक्ष्मी कमल का पौधा
लक्ष्मी कमल का पौधा घर में जरूर लगाना चाहिए। ये पौधा अपने अनोखे स्वरूप और सुंदर पत्तों के लिए जाना जाता है ये पौधा कम पानी और कम धूप में भी उग सकता है। इसे ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं होती है वास्तु के अनुसार इस पौधे को तिजोरी के पास, ऑफिस में रखना चाहिए जिससे धन-दौलत में बेशुमार वृद्धि होती है। ये पौधा कमल के फूल के जैसा और हरे रंग का होता है। लक्ष्मी कमल एक प्रकार का सक्यूलेंट प्लांट है। ये बाजार या नर्सरी में आसानी से आपको मिल जायेगा।
स्ट्रिंग ऑफ पर्ल्स प्लांट
स्ट्रिंग ऑफ पर्ल्स प्लांट को मोतियों का पौधा भी कहा जाता है ये पौधा अपनी छोटी-छोटी मोती जैसी पत्तियों के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है। ये पौधा कम देखभाल और कम पानी में भी आसानी से ग्रो करता है। इस पौधे को घर में लगाने से सुख समृद्धि घर में बनी रहती है। घर की सजवाट के लिए भी ये पौधा बहुत अच्छा होता है ये पौधा घर को एक अलग ही लुक देता है। इसे घर में रखने से पैसों की तंगी नहीं होती है। इस पौधे को घर में जरूर लगाना चाहिए।