अमीरों की प्लेट में दिखने वाले फल की खेती से किसान भी होंगे अमीर, बाजार में बिकता है 500 रु किलो, खेती से जीवन भर होगी करोड़ों में कमाई

इस विदेशी फल की खेती किसानों के लिए मुनाफे का सौदा साबित होती है क्योकि इसकी डिमांड बाजार में बहुत ज्यादा मात्रा में होती है। तो चलिए इसकी खेती के बारे में जानते है।

विदेशी फल की खेती से किसान होंगे अमीर

आज हम आपको एक ऐसे एक्सपेंसिव फल की खेती के बारे में बता रहे है जो बाजार में बहुत अधिक मात्रा में बिकता है ये फल खाने में बहुत लाजवाब और स्वादिष्ट होता है। इसलिए लोग इस फल को खाना बहुत पसंद करते है। इस फल की खेती से किसान जीवन भर बहुत जबरदस्त ताड़तोड़ कमाई कर सकते है क्योकि इसका पेड़ कई सालों तक फल देता है। ये फल सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। हम बात कर रहे है एवोकाडो फल की खेती की एवोकाडो की खेती बहुत फायदेमंद होती है तो चलिए जानते है इसकी खेती कैसे की जाती है।

यह भी पढ़े Agriculture tips: 30 दिसंबर के बाद न करें गेहूं की बुआई, अब करें इस फसल की खेती 120 दिनों में होगी तैयार हर मिट्टी में देगी बंपर पैदावार, जाने नाम

एवोकाडो की खेती

अगर आप एवोकाडो की खेती करना चाहते है तो आपको इसकी खेती से सम्बंधित कुछ बातें जाननी होगी जिससे आपको खेती करने में कोई परेशानी नहीं होगी। एवोकाडो की खेती के लिए 20 से 35 डिग्री सेल्सियस तापमान सबसे अच्छा होता है। एवोकाडो की खेती के लिए लैटेराइट मिट्टी सबसे उपयुक्त होती है। इसके पौधे पहले नर्सरी में तैयार किये जाते है फिर खेत में लगाए जाते है। इसकी खेती में पौधों के बीच 3.5 मीटर और पंक्तियों के बीच 7 मीटर की दूरी रखनी चाहिए। इसकी खेती में गोबर की खाद का उपयोग जरूर करना चाहिए। रोपाई के बाद इसके पेड़ों में करीब 3 से 5 साल में फल आना शुरू होते है।

जीवन भर होगी कमाई

अगर आप एवोकाडो की खेती करते है तो आपको इसकी खेती से बहुत जबरदस्त कमाई देखने को मिलती है। क्योकि ये फल बाजार में बहुत डिमांडिंग होता है इसकी डिमांड देश विदेश सब जगह खूब होती है। बाजार में एवोकाडो का भाव करीब 400 से 500 रूपए प्रति किलो तक होता है। सामान्य तौर पर एक पेड़ से 350 से 500 फल प्राप्त किए जा सकते है और 10 से 12 साल पुराने पेड़ से 350 से 650 फल प्राप्त हो सकते हैं। एक एकड़ में एवोकाडो की खेती करने से करीब 10 से 12 लाख की कमाई होती है धीरे-धीरे उत्पादन के साथ कमाई भी बढ़ती जाती है।

नमस्ते दोस्तों, मैं नंदिनी । पिछले 2 साल से पत्रकारिता में काम कर रही हूं और अलग-अलग विषयों पर लिखना मुझे बहुत पसंद है। खासतौर पर खेती, बागवानी और स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों में मेरी गहरी रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि आपको सच्ची और सही जानकारी दे सकूं, ताकि आप इन विषयों को अच्छे से समझ सकें। अगर आप भी इन जरूरी और दिलचस्प बातों को जानना चाहते हैं, तो जुड़े रहें https://khetitalks.com/ के साथ। धन्यवाद