Goat Farming: देश की सबसे बेस्ट 5 नस्ल की बकरियां, स्वाद में उत्तम और देती है डब्बा भर के दूध, जानिये नाम और खासियत

Goat Farming: देश की सबसे बेस्ट 5 नस्ल की बकरियां, स्वाद में उत्तम और देती है डब्बा भर के दूध, जानिये नाम और खासियत। जिनके पालन से होंगे मालामाल।

बकरी पालन से कमाई कैसे होगी

बकरी पालन करके बढ़िया कमाई की जा सकती है। लेकिन इसके लिए भी आपको बढ़िया नस्ल की बकरियों को चुनना होगा। जिनकी अच्छी कीमत मिलती है, और जिनके पालन में फायदा हो। इसके अलावा बकरी पालन में आपको बकरियों की सेहत का भी ध्यान रखना होगा। उनको समय-समय पर टीकाकरण के साथ-साथ साफ सफाई पर भी ध्यान देना होगा। चलिए आज हम देश की पांच ऐसी प्रजातियों की बकरियों के बारे में जानेंगे। जिनकी भारी डिमांड रहती है, और इनके पालन से मुनाफा है।

देश की सबसे बेस्ट 5 नस्ल की बकरियां

नीचे लिखे पांच बिंदुओं के अनुसार पांच बकरियों के बारे में जानकारी लें।

  • सबसे पहले हम बार्बर प्रजाति की बकरी के बात करेंगे। यह उत्तर प्रदेश में आपको आसानी से देखने को मिल जाएगी। यह बकरी हर मौसम में आसानी से रह लेती है। इसकी तबीयत में जल्दी किसी तरह का बिगाड़ नहीं होता। यह मध्यम आकार की बकरी होती है। जिसका रंग हल्का भूरा रहता है। इसे पहचानने के लिए आप इसके कान देख सकते हैं। जो की नुकीले रहते हैं। यह दूध भी अच्छी खासी मात्रा में दे देती है। जिसमें रोजाना 1 किलो हर हाल में मिल जाएगा। वहीं ज्यादातर लोग इसका पालन मांस के लिए करते हैं। क्योंकि इससे बढ़िया मात्रा में मांस भी मिल जाता है।
  • अब दूसरे नंबर पर हम जमुना नस्ल की बकरी की बात करेंगे। यह बकरी सफेद और हल्के पीले रंग में होती है। इसका वजन भी 65 से 50 किलोग्राम के बीच में रहता है। यह बकरी गंगा और चंबल के इलाकों में देखने को मिल जाएगी। इससे दूध तकरीबन डेढ़ से 2 लीटर रोजाना प्राप्त किया जा सकता है। इस बकरी का सेवन लोग दूध के साथ मांस के लिए भी करते हैं।
Goat Farming: देश की सबसे बेस्ट 5 नस्ल की बकरियां, स्वाद में उत्तम और देती है डब्बा भर के दूध, जानिये नाम और खासियत

यह भी पढ़े- नौकरी को मारी ठोकर, बकरी और खेती से लाखो कमा रहे, जानिये कैसे कर रहे खेती और किस नस्ल की पाली है बकरी

  • इसके अलावा पशुपालक जखराना बकरी का भी पालन कर सकते हैं। राजस्थान में यह बकरी बहुतायत रूप से पाई जाती है। इसका वजन तकरीबन 56 किलोग्राम तक देखने को मिल जाएगा। दूध भी है बढ़िया देती है। इसे पहचानने के लिए आपको बता दे कि यह पूरी तरह से काली होती है। इसके अलावा कान और मुंह में काले धब्बे दिखाई देते हैं। इससे यह आसानी से पहचानी जा सकती है।
  • वहीं गोहिलवाड़ी बकरी भी बढ़िया होती है। इसका वजन 50 से 55 किलोग्राम तक देखने को मिलता है। यह दूध भी बढ़िया देती है। यह बकरी ज्यादातर जूनागढ़, अमरेली, गुजरात और पोरबंदर के साथ-साथ भावनगर में देखने को मिलती है। यह बकरी भी पूरी तरह से काले रंग की होती है। जो देखने में ही आकर्षित लगती है।
  • ब्लैक बंगाल नस्ल की बकरी भी पालन के लिए बढ़िया रहती है। यह बकरी ज्यादातर आपको उड़ीसा, बिहार के साथ-साथ पश्चिम बंगाल में देखने को मिलेगी। यह बक्ति भूरा, ग्रे और सफेद रंग में देखने को मिलेगी। इसका पालन लोग ज्यादातर मांस के लिए ही करते हैं। इस तरह अगर आप भी मांस उत्पादन के लिए बकरी लेना चाहते हैं तो यह बकरी भी बढ़िया है।

यह भी पढ़े- ये पॉपुलर बिज़नेस घर से करा रहा लाखो का मुनाफा, जानिये कैसे करें मुर्गी पालन का तगड़ी कमाई वाला बिज़नेस

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्‍त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको 'काम की खबर' दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद