इस फल की खेती बहुत फायदेमंद साबित होती है क्योकि इसका पेड़ कई सालों तक बंपर फलों का उप्तादन देता है जिससे कमाई भी छप्परफाड़ होती है। तो आइए जानते है कौन से फल की खेती है।
पेड़ है या पेंशन स्कीम
इस फल की खेती किसानों के लिए मुनाफे का सौदा साबित होती है क्योकि इसका पेड़ एकबार लगाने के बाद करीब सौ साल तक बंपर पैदावार देता है इस फल की डिमांड बाजार में बहुत अधिक मात्रा में होती है क्योकि लोग इसका सेवन करना बहुत पसंद करते है इसको खाने से दिमांग की शक्ति तेज होती है। और पहलवानी ताकत आती है। आप इस फल की खेती से बहुत शानदार कमाई कर सकते है ये फल बाजार में खूब बिकता है। हम बात कर रहे है अखरोट की खेती की अखरोट की खेती बहुत लाभकारी मानी जाती है इसकी खेती भारत में सबसे ज्यादा पहाड़ी इलाकों में की जाती है जम्मू-कश्मीर, उत्तरांचल, हिमाचल प्रदेश, और अरुणाचल प्रदेश में अखरोट की खेती होती है। तो चलिए अखरोट की खेती के बारे में जानते है।
कैसे करें खेती
अखरोट की खेती बहुत फायदेमंद होती है। अखरोट की खेती के लिए जल निकासी वाली दोमट और भुरभुरी मिट्टी अच्छी मानी जाती है। अखरोट के पौधों को नर्सरी में ग्राफ़्टिंग विधि से तैयार किया जाता है। अखरोट की खेती के लिए पौधों की रोपाई दिसंबर से मार्च के बीच करनी चाहिए। पौधे से पौधे के बीच 10 से 12 मीटर की दूरी रखनी चाहिए। इसकी खेती में गोबर की खाद और जैविक खाद इस्तेमाल करना चाहिए। रोपाई के 4 साल बाद अखरोट के पेड़ में फल आने लगते है।
कितनी होगी आमदनी
अखरोट की खेती से बहुत ज्यादा शानदार कमाई देखने को मिलती है क्योकि अखरोट की मांग बाजार में बहुत अधिक होती है लोग अखरोट का सेवन करना बहुत पसंद करते है बाजार में अखरोट की कीमत करीब 600 से 700 रूपए प्रति किलो तक होती है। एक एकड़ में अखरोट की खेती करने से करीब 6-8 लाख रूपए की कमाई हो सकती है। अखरोट की खेती बहुत लाभकारी साबित होती है।