मटर की तुड़ाई का समय है महत्वपूर्ण, इस समय रखें कुछ बातों का खास ध्यान

मटर की तुड़ाई का एक सही समय होता है। अब ऐसे में किसानों को इस बात का कैसे पता चले की मटर तुड़ाई पर आई है या नहीं। आज हम आपको मटर की तुड़ाई के बारे में कुछ ऐसी बातें बताएंगे जिससे आप समझ जाएंगे की मटर तुरई पर आई है या नहीं आई है। इन बातों का ध्यान रखते हुए अगर आप मटर की तुड़ाई करते हैं तो आप सही समय पर मटर की तुड़ाई कर सकते हैं। आईए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

हरी मटर की तुड़ाई का सही समय का पता होना बहुत जरूरी होता है तो लिए कुछ बिंदु के जरिए हम आपको बताते हैं कि इसकी तुड़ाई किस समय करना बेहद जरूरी है।

यह भी पढ़े: शिवपुरी के दो भाइयों की कहानी! टमाटर की खेती ने बदल दी दोनों की तकदीर, सालाना कर रहे 4 करोड़ की कमाई

मटर की तुड़ाई का सही समय

1. अधिकतर लोग मटर की बुवाई अक्टूबर से लेकर नवंबर महीने के बीच में कर देते हैं यह बुवाई का सबसे सही समय होता है।

2. मटर की अगेती किस्म की बुवाई लगभग सितंबर के आखिरी सप्ताह से लेकर अक्टूबर के पहले हफ्ते तक की जाती है।

3. मटर की फसल की बुवाई करने के लगभग 60 से 65 दिनों के बाद में हरी मटर की फलियों की तुड़ाई शुरू कर दी जाती है।

4. हरी मटर की फलिया जब आपको चमकदार और मुलायम दिखने लगे तो समझ जाइए कि यह इसकी तुड़ाई का सबसे सही समय है।

5. मटर जब एक बार तुड़ाई पर आ जाती है तब पहली तुड़ाई के बाद में आपको दूसरी तुड़ाई में लगभग 6 से 10 दिन का गैप देना चाहिए।

6. मटर की तुड़ाई कितने बार हो सकती है यह बात उसकी किस्म पर पूरी तरह से निर्भर होती है।

7. हरी मटर की तुड़ाई लगभग ज्यादातर किस्म में चार से पांच बार की जाती है।

8. मटर की फसल को पूरी तरह से पैक कर तैयार होने में लगभग 130 से लेकर 150 दोनों का समय लग जाता है। इसके बाद यह फसल पूरी तरह से पककर तैयार हो जाती है।

मटर की फसल की देखभाल

मटर की फसल की खास तरह की देखभाल करने की बहुत ज्यादा आवश्यकता होती है। मटर की फसल को आपको कई रोगो और खरपतवारों से बचाना होता है। वरना फसल को कई तरह से नुकसान पहुंच सकता है। फसल पर समय-समय पर सिंचाई और कीटनाशकों का इस्तेमाल करते रहना चाहिए।

यह भी पढ़े: करेले से भी कड़वे इस फल की मार्केट में है तगड़ी डिमांड, दुनिया भर की दौलत समेट कर डाल देगा आपकी झोली में, जाने क्या है इस फल का नाम

    नमस्ते, मैं चंचल सौंधिया। मैं 2 साल से खेती-किसानी के विषय में लिख रही हूं। मैं दुनिया भर की खेती से जुड़ी हर तरह की जानकारी आप तक पहुंचाने का काम करती हूं जिससे आपको कुछ लाभ अर्जित हो सके। खेती किसानी की खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद

    Leave a Comment