इस फल के पेड़ को एकबार लगाएं 100 साल तक मुनाफा कमाएं, मार्केट में है खूब डिमांड किचन की कहलाती है स्टार, जाने खेती का अंदाज।
मुनाफे का सौदा है ये फल की खेती
इस खट्टे मीठे फल की खेती बहुत लाभकारी साबित होती है क्योकि इसकी डिमांड बाजार में काफी ज्यादा होती है। इस फल को खाने में डालने से खाने का स्वाद कई गुना ज्यादा बढ़ जाता है और सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इसमें कई पौष्टिक तत्वों के गुण होते है जो बिमारियों को ठीक करने में बेहद कारगर साबित होते है। इसलिए लोग इसका सेवन करना बहुत पसंद करते है। आप इसकी खेती से जीवन भर कमाई कर सकते है क्योकि इसका पेड़ बहुत सालों तक भरपूर फलों का उत्पादन देता रहता है। हम बात कर रहे है इमली की खेती की तो चलिए जानते है इमली की खेती कैसे की जाती है।
इमली की खेती
अगर आप इमली की खेती करना चाहते है तो आपको इसकी खेती के बारे में जानना होगा जिससे आपको खेती करने में कोई परेशानी नहीं होगी। इमली की खेती लिए तापमान 25 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच होना चाहिए। इमली की खेती के लिए लाल, काली, और दोमट मिट्टी सबसे अच्छी होती है मिट्टी का पीएच मान 6.5 से 7.5 तक होना चाहिए। इसके पौधे बीज के माध्यम से लगाए जाते है। इसकी खेती में गोबर की खाद का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। बुवाई के बाद इसके पेड़ में करीब 4 से 5 साल में फल आना शुरू हो जाते है।
कितनी होगी कमाई
अगर आप इमली की खेती करते है तो आपको इसकी खेती से बहुत शानदार कमाई देखने को मिलेगी। क्योकि इसका उपयोग कई चीजों को बनाने के लिए किया जाता है। एक इमली के पेड़ से सालाना दो से ढाई क्विंटल तक इमली की तुड़ाई की जा सकती है। आप इमली की खेती से करीब 1 से 2 लाख रूपए का शुद्ध मुनाफा कमा सकते है। इमली की खेती से कई सालों तक कमाई की जा सकती है। इमली की खेती बहुत फायदेमंद साबित होती है।