आज हम आपको ऐसे किसान के बारे में बताने जा रहे हैं जो की खेती की दुनिया में किसी मिसाल से कम नहीं है। यह किसान दिव्यांग है। इसके बावजूद भी वह खेती करके आज लाखों रुपए की कमाई कर रहे हैं। इस किसान ने दिव्यांग होते हुए भी कमाल का कारनामा कर दिखाया है। आइए इस किसान की सफलता के बारे में विस्तार से जानते हैं।
दिव्यांग किसान
जमशेदपुर के यह दिव्यांग किसान गेंदे के फूलों की खेती के जरिए लाखों रुपए की कमाई कर रहा है। किसान तीन बीघा जमीन में गेंदे की खेती कर रहा है। किसान की मेहनत और लगन को देखते हुए इनको प्रोत्साहन देने के लिए यहां पर 50 किसानों के एक दल को दिल्ली में फूल की उन्नत किस्म की खेती के गुण सीखने और व्यवसाय को पूरी तरह से जानने और समझने के लिए इनके पास भेजा गया है।
गेंदे की फूलों की खेती
गेंदे के फूलों की खेती करके किसान हर दो दिन में फूलों की तुड़ाई करता है और बाजार में बेचता है। साथ ही इससे हर साल लाखों रुपए की कमाई कर रहा है। गेंदे के फूल का साल भर उत्पादन मिलता है जिसकी वजह से उनका खूब मुनाफा होता है। इन्होंने तीन बीघा जमीन पर गेंदे के फूल की खेती की है फिलहाल यह हर 2 दिन के गैप में जो फूल तोड़ते हैं उससे उन्हें ₹40000 का मुनाफा हो जाता है।
अन्य खेती से चार गुना ज्यादा मुनाफा
गेंदे के फूलों की खेती करके अन्य खेतीयों के बजाय वह चार गुना ज्यादा मुनाफा कमा रहे हैं। महीने भर में इनको 40 से ₹50000 की कमाई हो जाती है तो वही सालाना यह लाखों रुपए की कमाई कर लेते हैं। प्रकार उन्होंने गेंदे के फूलों की खेती करके खूब कमाई की है।
यह भी पढ़े: किस्मत को पलट कर रख देगी इस छोटे से फल की खेती, झर-झर बरसेगा खूब पैसा, जाने फल का नाम