किसानों को 1 लाख रु पुरस्कार दे रही सरकार, खेती के इस तरीके को मिल रहा सम्मान, जानिये किसे मिलेगा लाभ

किसानों के लिए कई तरह की सरकारी योजनाएं चलाई जा रही है। जिससे उनकी आर्थिक मदद की जाती है। जिसमें से आज हम एक ऐसी योजना के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके तहत किसानों को ₹1 लाख पुरस्कार सरकार की तरफ से दिया जाएगा तो चलिए बताते हैं यह किस राज्य सरकार की योजना है-

किसानों को 1 लाख रु पुरस्कार दे रही सरकार

खेती किसानी में कई तरह के खर्चे आते हैं। जिसके लिए सरकार विभिन्न प्रकार की योजनाएं चला रही है। ताकि हर तरफ से किसानों की आर्थिक मदद की जा सके। खाद, पानी, बीज कई चीजों पर सरकार सब्सिडी दे रही है। लेकिन आज हम खेती के उस तरीके की बात कर रहे हैं जिसे अगर किसान अपनाते हैं तो खेती में उनकी लागत भी कम हो जाती है, सेहत भी बनती है, कमाई भी ज्यादा होती है, और सरकार उन्हें सम्मानित भी करती है। तो चलिए आपको बताते हैं कि वह कौन से किसान है जिन्हें ₹1लाख का पुरस्कार मिलेगा। खेती का कौन सा तरीका उन्हें सम्मानित करने के साथ-साथ इस तरह के फायदे भी देगा।

खेती के इस तरीके को मिल रहा सम्मान

दरअसल हम जैविक खेती की बात कर रहे हैं। जो किसान जैविक खेती करते हैं उन्हें सरकार सम्मानित करेगी। जिसमें विभिन्न राज्य सरकार की तरफ से कई प्रकार की योजनाएं चल रही हैं जैसे कि मध्य प्रदेश में किसानों को जैविक खेती के लिए अनुदान दिया जाएगा। लेकिन आज हम बात कर रहे हैं राजस्थान सरकार की। राजस्थान सरकार की तरफ से राज्य के किसानों को ₹1 लाख पुरस्कार दिया जाएगा। जिसमें वह किसान चयनित होंगे जो जैविक खेती करते हैं। लेकिन यह पुरस्कार सभी किसानों को नहीं मिलेगा। तो चलिए आपको बताते हैं वह कौन से किसान है जिनका चयन किया जाएगा और इसके लिए कहां संपर्क करें।

यह भी पढ़े-किसानों को तारबंदी के लिए 56 हजार रु दे रही सरकार, फसलों की होगी सुरक्षा, सभी श्रेणी के किसान उठा सकते हैं फायदा

जानिये किसे मिलेगा लाभ

वह किसान जो सालों से जैविक खेती करते आ रहे हैं उन्हें ही राजस्थान राज्य सरकार की तरफ से ₹100000 का पुरस्कार मिलेगा। लेकिन यहां पर सिर्फ तीन किसानों को सरकार ₹1 लाख का पुरस्कार देगी। जैविक खेती करने वाले किसानों को किसी ने किसी तरह से सरकार लाभ पहुंचाएगी। लेकिन अगर एक लाख के पुरस्कार की बात करें तो सिर्फ तीन किसानों का ही यहां पर चयन होगा। जिसके लिए जैविक खेती करने वाले किसानों को कृषि विभाग में आवेदन करना होगा। आवेदन ऑफ़लाइन प्रक्रिया से ही करना है और 31 दिसंबर से पहले करना है। वह किसान जो लगातार कई सालों से जैविक खेती करते आ रहे हैं उन्हें योजना में प्राथमिकता मिलेगी।

यह भी पढ़े- कम खर्चे में करना है लाखों का व्यवसाय, तो 16 दिसंबर से यहां शुरू हो रही मशरूम की ट्रेनिंग, जानिए रजिस्ट्रेशन शुल्क

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्‍त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको 'काम की खबर' दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद 

Leave a Comment