कड़कनाथ का क्रेज! सर्दियों में छाया हर तरफ कड़कनाथ, कोलेस्ट्रोल का करता है जड़ से खात्मा

On: Sunday, December 15, 2024 11:00 AM

कड़कनाथ मुर्गा सर्दियों के समय खूब क्रेज में रहता है। सर्दियों में कड़कनाथ की इतनी ज्यादा डिमांड रहती है कि इसकी पूर्ति करना मुश्किल हो जाता है। ठंड के मौसम में लोग कड़कनाथ मुर्गा खाना बहुत ज्यादा पसंद करते हैं। इसका मांस लोगों को बेहद स्वादिष्ट लगता है। इसके साथ ही यह बहुत फायदेमंद भी होता है। आइए इस मुर्गे के बारे में विस्तार से जानते है।

कड़कनाथ मुर्गा

सर्दियों का मौसम आते ही लोग अपना खान-पान बदल देते हैं। सर्दियों में लोग अपनी सेहत को लेकर ज्यादा सतर्क हो जाते हैं। ऐसे में लोग खाने का तरीका और खाने की चीज़ दोनों ही बदलते हैं। ऐसा ही एक मुर्गा जिसका नाम कड़कनाथ है जो कि काले रंग का पाया जाता है। इस मुर्गे को लोग खाना बेहद पसंद करते हैं। क्योंकि इसके खाने के कई सारे फायदे हैं।

यह भी पढ़े: मर्दों के लिए संजीवनी बूटी से कम नहीं है यह जड़ी-बूटी, मर्दाना ताकत को बढ़ाती है चार गुना, साथ ही कमाई भी होगी डबल

कड़कनाथ के फायदे

कड़कनाथ मुर्गे में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। इस मुर्गे की नस्ल एमपी और झाबुआ में मिलती है। इस मुर्गे में बाकी सामान्य मुर्गियो से 25% ज्यादा प्रोटीन पाया जाता है। इस मुर्गे का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें 18 एमीनो एसिड मिलते हैं जिसमें से लगभग 8 इंसानी शरीर के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद साबित होते हैं।

इस मुर्गे में विटामिन सी, ई, बी-1, b2, b6, b12 और कैल्शियम फास्फोरस की मात्रा भरपूर होती है। कड़कनाथ मुर्गी के अंडे में आपको लगभग 17 ग्राम प्रोटीन मिलता है वही सामान्य अंडे से आपको 6 से 7 ग्राम ही प्रोटीन मिल पाता है। वहीं इसके अंडे के सेवन से आपका कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल होता है साथ ही इससे इम्यूनिटी सिस्टम भी मजबूत बनता है।

कड़कनाथ की मार्केट में डिमांड

सर्दियों के समय में कड़कनाथ मुर्गे की मार्केट में बहुत ज्यादा डिमांड रहती है। लोग ऐसे में अपना खान-पान बदल लेते हैं जिसके चलते लोग कड़कनाथ को भी अपने खान-पान में शामिल करते हैं। लोगों को इससे कई सारे फायदे होते हैं जिसकी वजह से इसका मार्केट में क्रेज चलता है।

कड़कनाथ की कीमत

कड़कनाथ मुर्गे की कीमत सामान्य मुर्गों से ज्यादा होती है। इसकी कीमत मार्केट में 1000 से लेकर 1500 रुपए तक पाई जाती है। इसके अंडे भी बहुत महंगे बिकते हैं। कड़कनाथ मुर्गे की सर्दियों में खूब बिक्री होती है।

यह भी पढ़े: मुर्गों की सबसे महंगी नस्ल, इनका मांस खाने के लिए आपको बेचने पड़ जाएंगे खेत, जाने कौन सी है यह आठ नस्लें

Leave a Comment