सरसों के दाने छोटे और पैदावार घटा देते हैं ये माऊ कीट, जानिए इनसे फसल कैसे बचाएं और सरसों की उपज कैसे बढ़ाएं

सरसों के दाने छोटे होने या पैदावार घटने का एक कारण माऊ कीट भी होते हैं तो चलिए इस लेख में जानते हैं सरसों की फसल को माऊ कीट से कैसे बचाएं, पैदावार बढ़ाने के लिए क्या डालें और सिंचाईं कटाई कब करें।

सरसों की खेती

रबी सीजन में कई किसान सरसों की खेती करते हैं। सरसों की खेती किसानों के लिए मुनाफे वाली ही रहती है। क्योंकि सरसों के तेल की डिमांड बहुत रहती है। इसकी कीमत भी ज्यादा रहती है। लेकिन फायदा इसमें तभी होगा जब किसानों को बढ़िया उपज मिलेगी। बीजों का आकार बढ़िया होगा, बड़ा होगा। तेल उसमें अधिक निकलेगा। जिसमें सरसों की फसल में माऊ कीट का प्रकोप इस समय देखने को मिलता है। जिससे किसानों को समय पर बचाव करना चाहिए तो चलिए आपको सबसे पहले हम यह बता देते हैं कि पैदावार बढ़ाने के लिए क्या करें और उसके बाद जानेंगे कि माऊ कीट से कैसे फसल को बचाए फिर सिंचाई और कटाई का समय भी जानेगे।

सरसों की पैदावार कैसे बढ़ाएं

सरसों की खेती में किसानों को अधिक उपज लेने के लिए कई चीजों पर ध्यान रखना पड़ता है। जैसे की मिट्टी, तापमान, बढ़िया वैरायटी। लेकिन इसके साथ-साथ कृषि विशेषज्ञ का कहना है कि सल्फर अधिक उपज लेने में किसानों की मदद कर सकती है। इससे दाना बड़ा होता है। जिससे अधिक तेल भी निकलता है तो यहां पर किसानों को एक एकड़ में कम से कम 10 किलो सल्फर डालना चाहिए। इससे सरसों की फसल को फायदा होता है।

यह भी पढ़े- 100 साल तक खेत में नहीं आएंगे चूहे, ये कारगर उपाय चूहे की सात पीढ़ियों को सिखाएंगे सबक

सरसों की फसल माऊ कीट से कैसे बचाएं

सरसों की फसल में माऊ कीट अगर लग जाता है तो दाने छोटे होने लगते हैं और जब दाने छोटे होंगे उसमें से तेल भी कम निकलेगा यह एक तरह से फसल को कमजोर भी कर देते हैं। इसके लिए कृषि विशेषज्ञ डाईक्लोरोवाइस छिड़कने के बारे में कहते हैं। इससे माऊ कीट से फसल को बचाया जा सकता है।

सरसों की खेती में सिंचाई और कटाई

सरसों की खेती में किसानों को सिंचाई और कटाई पर भी ध्यान देना चाहिए। सिंचाई का भी एक समय होता है और कटाई भी सही समय पर करनी चाहिए। जिसमें सबसे पहले हम सिंचाई की बात करें तो दो बार सिंचाई किसानों को करनी चाहिए और कटाई तब करनी चाहिए जब सरसों की फली का रंग सुनहरा दिखाई दे। अगर पकने से पहले ही सरसों की किसान कटाई कर लेते हैं तो उससे उन्हें नुकसान हो सकता है।

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्‍त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको 'काम की खबर' दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद