पशुपालन में अधिक मुनाफा लेने के लिए अधिक दूध देने वाली गायों का पालन किया जाए तो ज्यादा कमाई होगी। तो चलिए आपको आज ज्यादा दूध देने वाली गाय के बारे में बताते हैं।
दूध की नदी बहाने वाली गाय
गाय के दूध घी और अन्य उत्पाद की कीमत अधिक मिलती है। जिसमें आज हम एक ऐसी गाय की बात कर रहे हैं जो की 20 से 22 लीटर दूध देने की क्षमता रखती है। दरअसल हम कृष्ण गिर गाय फॉर्म की बात करें जहां पर 40 से 45 गाय हैं और यहां के मालिक 12वीं पास है। लेकिन लाखों में कमाई कर रहे हैं। क्योंकि ज्यादा मात्रा में दूध देने वाले गायों का इन्होंने पालन किया हुआ है तो चलिए आपको बताते हैं उनके फार्म में कौन सी गाय हैं और यह फॉर्म कहां स्थित है।
गिर गाय फॉर्म
कृष्ण गिर गाय फॉर्म गढ्डा के मांडवा गांव में है। यहां पर बेस कीमती गाय हैं जिसमें से गिर गाय और चंद्रमुखी जिसे श्वेत कपिला कहा जाता है वह भी है। यह गाय बहुत ही ज्यादा खास होती है। हजार में से एक दो ही इस तरीके की गाय मिलती है। यह शुद्ध नस्ल की गाय है। उनके पास यह गाय एक है और एक बछड़ा भी उनके पास है। इसकी कीमत बताते हैं कि इस समय 8 लाख तक है। उन्होंने इस गाय को जामनगर से लिया था तब उन्हें इसकी कीमत कम पड़ी थी। लेकिन अब यह बढ़कर ज्यादा हो गई है। जिसमें उनके पास भी से 22 लीटर तक दूध देने वाली गाय है। चलिए आपको बताते हैं वह अपनी गायों की देखभाल कैसे करते हैं, क्या खिलाते हैं जिससे उन्हें ज्यादा दूध मिलता है।
यह भी पढ़े- 100 साल तक खेत में नहीं आएंगे चूहे, ये कारगर उपाय चूहे की सात पीढ़ियों को सिखाएंगे सबक
ज्यादा दूध लेने के लिए खिलाते हैं यह चीज
गाय पालन में ज्यादा मुनाफा तभी मिलेगा जब दूध वह ज्यादा देती हो, जल्दी बीमार न हो, तभी दूध से घी और अन्य उत्पाद बना पाएंगे। इसके लिए वह अपने गायों के आहार पर ध्यान देते हैं। उनकी सेहत पर भी ध्यान देते हैं। जिसमें वह दिन में दो बार मक्के का छिलका, कपास का भूसा, सूखा ज्वार, मूंगफली का भूसा आदि चीज देते हैं। तभी उनकी गाय ज्यादा दूध देती है। इस समय ठंडी का मौसम है। इसलिए पशुपालकों को गायों का अधिक ध्यान देना चाहिए।