पौधा अगर अच्छी मिट्टी में लगाया जाता है तो उसका विकास तेजी से होता है फूल फल की मात्रा अधिक आती है तो चलिए आपको आज इस लेख में बढ़िया सॉइल मिक्स बनाने का तरीका बताते हैं
पुरानी मिट्टी को रिचार्ज करें
अगर आपके पास पुरानी मिट्टी है या आप नई मिट्टी का मिश्रण बनाने जा रहे हैं जिसमें आपको पौधा लगाना है तो जानें यह कैसे तैयार करें, जिससे पौधे को अधिक पोषण मिले। ज्यादा अच्छी मिट्टी तैयार करने से पौधे का विकास बढ़िया होता है। फूल, फल की मात्रा अधिक होती है। ज्यादा देख-रेख की जरूरत नहीं पड़ती। पौधे को अच्छा पोषण मिलता है और अगर आपके पास पुरानी मिट्टी है तो उसे भी आप रिचार्ज कर सकते हैं और वापस से उसे बढ़िया मिट्टी बना सकते हैं और उसमें पौधा लगा सकते हैं तो चलिए नीचे जानते हैं कि सॉइल मिक्स बनाने का आसान सही तरीका क्या है।
यह भी पढ़े- Gardening Tips: बेजान गुलाब में जान फूंक देगी यह फ्री की खाद पौधे में होगी अनगिनत फूलों की बरसात
सॉइल मिक्स (Soil Mix) बनाने का तरीका
नीचे लिखे बिंदुओं के अनुसार जाने गमले में पौधा लगाने के लिए सॉइल मिक्स कैसे बनाएं-
- सबसे पहले आपको मिट्टी लेनी है। मिट्टी नई या पुरानी भी ले सकते हैं।
- इस मिट्टी में गोबर की पुरानी खाद या वर्मी कंपोस्ट खाद भी ले सकते हैं। 30 से 40% खाद लेना है।
- इस मिश्रण में रेत भी मिलाना है। नदी की रेत डालें। इससे पानी की निकासी बढ़िया होगी।
- इसके बाद फंगीसाइड पाउडर मिलाएं। अगर यह नहीं है तो इसकी जगह पर हल्दी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे फंगस आदि की समस्या नहीं आएगी।
- नीम की खली पाउडर भी डाल सकते हैं। इसका पाउडर ऑनलाइन घर बैठे मंगा सकते है।
- इन सब चीजों को अच्छे से मिलाना है। उसके बाद आप इसे स्टोर कर सकते हैं और जब भी गमले में पौधा लगाए तो इस मिट्टी का इस्तेमाल कर सकते हैं।