सरसों की बुवाई नहीं करी है तो अभी कर सकते है सरसों की इस वैरायटी की खेती मिलेगा बंपर उत्पादन के साथ कई गुना मुनाफा तो चलिए इस लेख के माध्यम से इसकी खेती के बारे में अच्छे से जानते है।
सरसों की ये किस्म की करें खेती
आज हम आपको एक ऐसी सरसों की वैरायटी की खेती के बारे में बता रहे है जिसकी बुवाई आप भी कर सकते है ये किस्म बहुत ज्यादा फायदेमंद साबित होती है इसके बीजों से तेल निकलने की उपज क्षमता बहुत ज्यादा अधिक मात्रा में भी होती है। इसकी खेती में ज्यादा दिन और मेहनत नहीं लगती है। इसकी किस्म की डिमांड बाजार में बहुत ज्यादा होती है आप इसकी खेती से बहुत जबरदस्त कमाई कर सकते है हम बात कर रहे है पूसा क्रांति सरसों की किस्म की पूसा क्रांति सरसों की लोकप्रिय किस्मों में से एक है तो चलिए जानते है इसकी खेती कैसे की जाती है।
यह भी पढ़े तुलसी के पौधे में हल्दी डालने से क्या होता है, क्या देखने मिलेंगे शुभ परिणाम, जानिए जरुरी बात
कैसे करें खेती
अगर आप पूसा क्रांति सरसों की किस्म की खेती करना चाहते है तो आपको इसकी खेती के बारे में जानना होगा जिससे आपको खेती करने में कोई दिक्कत नहीं आएगी। सरसों की पूसा क्रांति किस्म की बुवाई देसी हल, सरिता, या सीड़ ड्रिल से कतारों में करनी चाहिए। इसकी खेती में पंक्ति से पंक्ति की दूरी 30 सेंटीमीटर और पौधे से पौधे की दूरी 10-12 सेंटीमीटर रखनी चाहिए। इसके बीजों को 2-3 सेंटीमीटर से ज़्यादा गहरा नहीं बोना चाहिए। इसकी खेती में गोबर की खाद का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। बुवाई के बाद सरसों की पूसा क्रांति किस्म की फसल करीब 125-130 दिन में तैयार हो जाती है।
कितनी होगी पैदावार
अगर आप सरसों की पूसा क्रांति किस्म की खेती करते है तो आपको इसकी खेती से बहुत जबरदस्त कमाई के साथ अच्छा उत्पादन भी देखने को मिलेगा। एक एकड़ में सरसों की पूसा क्रांति किस्म की खेती करने से करीब 25-27 क्विंटल तक पैदावार होती है इसमें तेल की मात्रा 40% से ज्यादा की हो सकती है। ये किस्म डाउनी फफूंदी और सफ़ेद जंग के लिए ज़्यादा प्रतिरोधी है। सरसों की इस वैरायटी की खेती जरूर करनी चाहिए।
नोट: यह लेख सिर्फ जानकारी के लिए है। किसी भी किस्म को चुनने से पहले कृषि विशेषज्ञों से सलाह जरूर लें।