आज हम आपको इतनी जरूरी खबर बताने आए हैं कि आप भी सुनकर खुशी से नाच उठेंगे। आज के समय में कई किसान रासायनिक उर्वरकों का इस्तेमाल करते हैं जो की मिट्टी के लिए बिल्कुल अच्छा नहीं होता है। इससे धीरे-धीरे मिट्टी की उपजाऊ क्षमता खत्म हो जाती है। इसलिए आज हम आपको एक ऐसा जबरदस्त गुड़ की मदद से तैयार होने वाला वेस्ट डिंकपोजर बनाने की विधि बताने आए हैं जो आपकी खेती के लिए बहुत जबरदस्त साबित होगा।
आपको इसको बनाने के लिए बहुत ज्यादा मेहनत करने की जरूरत बिल्कुल नहीं है। आपको केवल पहले ₹20 की राष्ट्रीय जैविक केंद्र द्वारा बनाई गई वेस्ट डिंकपोजर की बोतल लाना होगा और इसका इस्तेमाल करना होगा। आइए इसको तैयार करने की विधि जानते हैं।
यह भी पढ़े: ढलती उम्र रोकने का धांसू तरीका है गधी का दूध, जाने इसे पीने के अनोखे फायदे
वेस्ट डिंकपोजर तैयार करने की विधि
- वेस्ट डिंकपोजर को तैयार करने के लिए सबसे पहले आपको एक प्लास्टिक का ड्रम जिसमें आपको 200 लीटर पानी भरना होगा इसमें 2 किलो गुड़ को अच्छे से किसी लकड़ी की सहायता से मिला लेना है और इसको इसके बाद ढक देना है।
- आपको रोजाना इस घोल को किसी लकड़ी की सहायता से घोलना होगा।
- लगातार 5 दिनों तक ऐसा ही करने के बाद में आप देखेंगे की वेस्ट डिंकपोजर बनकर तैयार हो जाता है।
- वेस्ट डिंकपोजर की एक बोतल मैं लगभग 200 लीटर डिंकपोजर तैयार किया जा सकता है।
इस्तेमाल करने का तरीका
वेस्ट डिंकपोजर को इस्तेमाल करने का तरीका बहुत ही आसान होता है। आप इसको लगभग 1000 लीटर मात्रा को एक हेक्टेयर के हिसाब से उपयोग कर सकते हैं। इसके साथ ही इससे बीजों का उपचार करने पर लगभग 98% मामलों में फसल पककर जल्द ही तैयार होती है। किसान भाई इसके मिश्रण को साडे गोबर में मिला करके अपने खेत के लिए खाद भी तैयार करते हैं या कर सकते हैं। इतना ही नहीं इसका इस्तेमाल फसल में कई प्रकार के कीटो को नियंत्रित करने के लिए करते हैं।
वेस्ट डिंकपोजर की बोतल कहा मिलेगी
वर्ष 2015 के दौरान राष्ट्रीय जैविक खेती केंद्र, गाजियाबाद में वेस्ट डीकंपोजर की बोतल का विकास किया था। इसको आप गाजियाबाद स्थित केंद्र पर जाकर खरीद सकते हैं। इतना ही नहीं है ऑनलाइन ई-कॉमर्स वेबसाइट पर भी मिलती है यहां से भी आप इसको खरीद सकते हैं।
यह भी पढ़े: मक्के की उत्पादन क्षमता को बढ़ाने के लिए अपनाए यह आसान ट्रिक, पैदावार होगी चार गुना