इस फूल की खेती से किसान अपनी किस्मत बहुत आसानी से चमका सकते है क्योकि ये फूल बाजार में बहुत डिमांडिंग होता है तो चलिए इस फूल की खेती के बारे में अच्छे से जानते है।
फूल की खेती से महक रहा किसानों का जीवन
इस फूल की खेती किसानों के लिए बहुत ज्यादा लाभकारी साबित होती है क्योकि इस फूल डिमांड बाजार में बहुत अधिक मात्रा में होती है। इस फूल का इस्तेमाल कई चीजों में किया जाता है आपको बता दें इसकी खेती में ज्यादा लागत भी नहीं आती है और कम दिनों में पूरी भी हो जाती है। अगर आप कम लागत में मोटा मुनाफा कामना चाहते है तो इस फूल की खेती आप कर सकते है। हम बात कर रहे है गेंदे के फूल की खेती की गेंदे का फूल लाल-पीला रंग बड़ा-छोटा दोनों साइज का होता है।
गेंदे की खेती
गेंदे के फूल की खेती बहुत ज्यादा फायदेमंद मानी जाती है गेंदे की खेती के लिए जल निकासी वाली उपजाऊ, गहरी, और भुरभुरी मिट्टी सबसे ज्यादा अच्छी होती है। ज्यादा पैदावार के लिए मिट्टी का pH मान 6.5 से 7.5 के बीच होना चाहिए। गेंदे के पौधे बीज के जरिए लगाए जाते है। बुवाई के लिए पहले खेत की गहरी जुताई करनी चाहिए और मिट्टी में गोबर की खाद डालनी चाहिए। गेंदे की खेती के लिए नर्सरी बैड 3×1 मीटर आकार के तैयार करने चाहिए। बुवाई के बाद करीब 45 दिन में पौधों में फूल आने लगते है।
कितनी होगी कमाई
अगर आप गेंदे के फूल की खेती करते है तो आपको इसकी खेती से बहुत जबरदस्त आमदनी देखने को मिलेगी क्योकि इस फूल की बाजार में मांग बहुत ज्यादा अधिक होती है गेंदे के फूल का इस्तेमाल ज्यादा तर सजावट और पूजा में किया जाता है। एक एकड़ में गेंदे के फूल की खेती करने से करीब 200 से 220 क्विंटल तक पैदावार देखने को मिलती है आप गेंदे के फूल की खेती से करीब 3 से 4 लाख रूपए तक की कमाई कर सकते है।