Success Story: खेती का गजब तरीका देख चौक जाएंगे, 1.5 करोड रु का टर्नओवर के साथ मुफ्त में खाद-गैस का भी है जुगाड़।
खेती से 1.5 करोड रु का टर्नओवर
खेती करके कम खर्चे में भी लाखो करोड़ों रु कमाएं जा सकते है। ऐसा हम कह नहीं रहे है बल्कि किसान जेके पटेल करके दिखा रहे है। यह किसान आनंद गुजरात के रहने वाले है। बता दे कि वह बहुत शानदार तरीके से खेती करते है। जिससे कई फायदे है। उनके अनाज सेहत के लिए फायदेमंद है और लागत कम आती है, घर में खाना पकाने वाली गैस का खर्च भी कम हो जाता है। तब चलिए आपको बताते है वह किस तरीके से खेती करते है और कौन-सा तरीका अपनाते है। जिससे उनका टर्नओवर खेती से 1.5 करोड रु तक पहुँच रहा है।
जैविक तरीके से करते है खेती
किसान जैविक तरीके से खेती करते है। जिससे बढ़िया उपज मिलती है। फिर इस उपज की तगड़ी कीमत मिलती है। क्योकि यह सेहत के लिए फायदेमंद है। इसमें केमिकल नहीं होता है। बता दे कि किसान पटेल जी करीब 50 एकड की जमीन में खेती करते है। यहाँ पर उन्होंने केला और आलू लगाया है। सब कुछ वह ऑर्गेनिक रूप से तैयार करते है। जिससे फल सब्जी सब कुछ स्वादिष्ठ रहता है जल्दी खराब नहीं होता है। चलिए जानते है खाद और फ्री गैस का क्या जुगाड़ है।
मुफ्त में खाद-गैस का जुगाड़
किसानों के लिए खाद और खाना पकाने वाली गैस का तगड़ा जुगाड़ है। जिससे सालों तक फ्री में गैस और खाद के साथ-साथ कमाई भी की जा सकती है। जी हाँ आपको बता दे कि उन्होंने गोबर गैस प्लांट लगाया हुआ है। जिससे गोबर से गैस बनती है और बचा हुआ पदार्थ खाद के रूप में काम आता है। इसके लिए गाय पालन करेंगे तो दूध भी खाने के साथ बेचने को भी मिल जाएगा। इस तरह किसानों को यह जरूर आजमाना चाहिए। इसमें एक बार पूरा सेटअप होने के बाद बस गोबर पानी में घोल कर डाली जाती और गैस बन जाती है।