Chinese Cucumber: चायनीज खीरा की खेती से 8 लाख रु 4 महीना में कमा सकते है किसान, जानिये कितनी आएगी लागत

On: Thursday, October 17, 2024 9:00 PM
Chinese Cucumber

Chinese Cucumber: चायनीज खीरा की खेती से 8 लाख रु 4 महीना में कमा सकते है किसान, जानिये कितनी आएगी लागत।

चायनीज खीरा की खेती

नमस्कार किसान भाइयों आज हम आपको कम समय में ज्यादा कमाई कराने वाली खीरे की एक बेहतरीन वैरायटी की जानकारी लेकर आये है। जिसे हर किसान नहीं लगा सकता है। जी हां आपको बता दे कि चीनी खीरा वही किसान लगा सकते हैं जो की पॉलीहाउस में खेती कर सके। इसीलिए इस खीरे की कीमत और ज्यादा किसानों को मिलती है। चीनी खीरा कम समय में ज्यादा उत्पादन देने के लिए जाना जाता है। 1 महीने के भीतर है इसकी फसल तैयार हो जाती है।

3 महीने तक किसान इससे कमाई कर सकते हैं तो चलिए आपको बताते हैं कि चीनी खीरा की खेती में कमाई कितनी है। सरकार से इसकी खेती के लिए कितनी सब्सिडी मिल रही है और लागत कितनी आएगी।

चायनीज खीरा की खेती में कमाई

चाइनीस खीरा की खेती अगर आप करना चाहते हैं तो इसमें अच्छा खासा मुनाफा है। किसान बिट्टू सैनी चाइनीस खीरा की खेती कर रहे हैं और वह कहते हैं कि उन्हें इसकी खेती से ₹800000 मिलते हैं। लेकिन इसमें खर्च भी आता है तो चलिए अब लागत के बारे में जानते हैं कि चीनी खीरा की खेती में खर्चा कितना आता है।

यह भी पढ़े-Power Triller: सब्जी के किसानों के लिए वरदान है ये छोटू वीडर, Video में देखें कैसे गर्दा उड़ा के ट्रैक्टर की छुट्टी कर देगा

चायनीज खीरा की खेती में खर्चा

चाइनीस खीरा की खेती में लागत की बात करें तो सबसे ज्यादा तो पॉलीहाउस तैयार करने में लागत आएगी। लेकिन यह तो एक बार का खर्चा है एक बार आप सेटल कर लेंगे तो सालों तक इससे कमाई कर पाएंगे। जिसमें सरकार भी आपकी मदद कर रही है। जी हां पॉलीहाउस बनाने में सरकार 50 से लेकर 70 % तक की सब्सिडी दे रही है। जिसमें एक हेक्टर में पाली हाउस लगाने में 18 लाख का खर्चा आएगा। जिसमें 50 से 70% सरकार देगी।

इसके बाद अन्य लागत की बात करें तो बीजों पर 72000 रु खर्च होते है। इसके अलावा कीटनाशक, खाद यह सब मिलाकर तीन चार लाख रुपये इसमें खर्च हो जाते हैं। इसके बाद बाजार में बिक्री मार्केटिंग करने में भी थोड़ा बहुत खर्चा आता है। कुल मिलाकर उत्पादन पर निर्भर करता है अच्छा उत्पादन हुआ तो ज्यादा कमाई हो सकती है।

यह भी पढ़े- Gardening tips: गुड़हल के पौधे में बस 1 चम्मच डाल दें ये जादुई चीज, पौधे में हर तरफ फूल ही फूल नजर आएंगे, सर्दियों में फूलों से सजेगा घर

Leave a Comment