इस गांव के किसानों को मिल गया लखपति बनने का सीक्रेट फार्मूला, सालाना 2 करोड़ होती है कमाई, हाथों-हाथ बिक जाती है फसल

On: Wednesday, October 16, 2024 9:00 PM
इस गांव के किसानों को मिल गया लखपति बनने का सीक्रेट फार्मूला

इस गांव के किसानों को मिल गया लखपति बनने का सीक्रेट फार्मूला, सालाना 2 करोड़ होती है कमाई, हाथों-हाथ बिक जाती है फसल।

इस गांव के किसानों की ताबड़तोड़ हो रही कमाई

नमस्कार किसान भाइयों आज हम आपको एक ऐसे गांव की कहानी बताने जा रहे हैं जो कि कम समय और लागत वाली खेती करके करोड़पति बन रहे हैं। जी हां पूरे गांव की कमाई देखे तो वह करोड़ों में कमा रहे हैं। वह भी एक महीने की फसल से। आपको बता दे कि लगभग 100 बीघा की जमीन में यहां पर खेती होती है और उससे दो करोड़ रुपये 1 साल में यह लोग कमा लेते हैं वह भी सिर्फ 30-35 दिन के भीतर।

दरअसल हम बात कर रहे हैं बिहार के गया जिले की। जहां पर बड़े पैमाने पर धनिया की खेती हो रही है। यहां पर मानपुर प्रखंड का नानक गांव है जो की धनिया की खेती करके मालामाल हो रहा है। तो चलिए आपको बताते हैं वह धनिया कौन सी वेराइटी की खेती कैसे करते हैं और कहां पर बिक्री करते हैं।

यह भी पढ़े- सौंफ के बीजों के साथ फ्री मिल रही बोतल, इस सरकारी स्टोर पर जबरदस्त ऑफर, 21 अक्टूबर से पहले घर बैठे यहां से मंगाएं

कम समय में ज्यादा मुनाफा देने वाली फसल

धनिया की खेती किसानों को कम समय में ज्यादा मुनाफा देने वाली फसल है। आपको बता दे की 200 किसानों का यह गांव 100 बीघा में धनिया लगाता है। जिसमें एक बीघा से लेकर 10 कट्ठा तक लोग धनिया की खेती करते हैं। जिसमें वह सुरेंद्र के-3 वैरायटी का धनिया लगाते हैं। वह बताते हैं कि 30 से 40 दिन के भीतर उनकी फसल पूरी तरह से तैयार होती है और बढ़िया कमाई हो जाती है। जिसमें हाल ही में उन्होंने सितंबर महीने की शुरुआत के साथ धनिया की खेती की थी और अक्टूबर के पहले सप्ताह में बाजार में बढ़िया कमाई की। जिसके कारण हम आपको आज उनकी जानकारी दे रहे हैं।

हाथों हाथ बिक जाती है फसल

खेती किसानी में फायदा तभी है जब आपकी उपज की बढ़िया कीमत सही समय पर मिल जाए। जिसमें आपको बता दे की धनिया के किसानों की फसल हाथों हाथ बिक जाती है। व्यापारी खेत में आकर धनिया ले जाते हैं। आपको बता दे कि व्यापारी थोक भाव में 80 से ₹100 किलो के हिसाब से भी धनिया ले जाते हैं। इसके अलावा बिहार कई जिलों में वह धनिया की बिक्री करते हैं। मंडियों में भी अच्छी कीमत मिलती है। इस तरह 40 साल से किसान भाई इस गांव में धनिया की खेती करके मुनाफा कमा रहे हैं।

यह भी पढ़े- PM Kisan FPO Yojana: किसानों 15 लाख रु दे रही सरकार, करें खेती से जुड़ा कारोबार, जानें कैसे मिलेगा लाभ

Leave a Comment