MP के किसानों को अब रात में सिंचाई करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सरकार किसानों को 90% सब्सिडी में सोलर पंप दे रही है, जिससे कमाई भी होगी और बचत भी।
MP के किसानों को सोलर पंप पर कितनी सब्सिडी मिल रही है?
MP के किसानों को सोलर पंप पर 90% सब्सिडी मिल रही है, जिससे किसान बहुत कम खर्च में अपने खेत में सोलर पंप लगवा सकते हैं। सर्दियां आ चुकी हैं, और किसानों को रात में सिंचाई करने में काफी समस्या होती है एक तो सर्दी, ऊपर से ठंडा पानी। ऐसे में रात में सिंचाई करना मुश्किल हो जाता है।
लेकिन बिजली रात में बराबर मिलती है, इसलिए किसान मजबूरी में रात को सिंचाई करते हैं। इसके अलावा भी कई कारण होते हैं। ऐसे में सोलर पंप किसानों के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। सोलर पंप पर एमपी के किसानों को 90% सब्सिडी मिल रही है, यानी किसानों को सिर्फ 10% खर्च ही देना होगा। मान लीजिए खर्च ₹1,00,000 आता है, तो किसानों को केवल ₹10,000 देने होंगे, बाकी के ₹90,000 सरकार देगी। तो आइए जानते हैं इस योजना से होने वाले फायदे।
सोलर पंप पर सब्सिडी लेने के फायदे
- सोलर पंप लगाने से बिजली बिल का झंझट खत्म हो जाता है।
- अस्थाई बिजली कनेक्शन की जरूरत नहीं पड़ती।
- बिजली बिल का पैसा बचता है।
- जब मन चाहे तब सिंचाई कर सकते हैं, जिससे फसल की गुणवत्ता बेहतर होती है।
- सोलर पैनल से अतिरिक्त बनने वाली बिजली को बेचकर कमाई भी की जा सकती है।
- साथ ही, सरकार ने घोषणा की है कि 3 एचपी वालों को 5 एचपी का और 5 एचपी वालों को 7.5 एचपी का सोलर पंप दिया जाएगा।
एमपी में सोलर पंप पर सब्सिडी लेने के लिए कहाँ करें आवेदन?
एमपी में सोलर पंप पर सब्सिडी लेने के लिए https://cmsolarpump.mp.gov.in/ पर आवेदन कर सकते हैं। यहाँ पर ‘नवीन आवेदन करें’ पर क्लिक करना है। इसके बाद अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना है, ओटीपी के माध्यम से सत्यापन करना है और विवरण में बैंक खाते की जानकारी सही-सही भरनी होगी। पहले किसानों को 40% सब्सिडी मिलती थी, लेकिन अब सरकार 90% सब्सिडी दे रही है, जिससे किसानों पर आर्थिक बोझ काफी कम होगा।

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको ‘काम की खबर’ दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद










