किसानों को बैल खरीदने के लिए सरकार से सब्सिडी दी जा रही है। जिसमें बैल के लिए 36 हजार रु दे रही सरकार। आइये योजना के बारे में जानते हैं।
मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना
खेती किसानी में आज भी कई किसान बैल का इस्तेमाल करते हैं। वहीं कुछ किसान इतने ज्यादा आर्थिक तौर पर कमजोर होते हैं कि बैल नहीं खरीद पाए, उन किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं है सरकार उन्हें बैल खरीदी के लिए सब्सिडी दे रही है। बैल की मदद से किसान जुताई, बुवाई जैसे कृषि कार्य पूरे करते हैं। जिसमें झारखंड सरकार द्वारा छोटे सीमांत किसान, मुख्य तौर पर आदिम जनजाति के किसान सब्सिडी पर बैल खरीद सकते हैं। उनके लिए मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना चलाई जा रही है। आईए जानते हैं इस योजना के तहत बैल के जोड़ा के लिए कितनी सब्सिडी मिलती है।
एक बैल के जोड़े पर 90% सब्सिडी
बैल का जोड़ा मतलब की दो बैल पर सब्सिडी दिया जा रहा हैं। जिसमें सरकार 90% सब्सिडी दे रही है। जिसमें लागत का अनुमान है कि ₹40000 आ रहा है तो ₹36000 सरकार से मिलेंगे। ₹4000 अंशदान के तौर पर किसान को जमा करना होगा। आर्थिक रूप से कमजोर किसानों के लिए यह योजना बहुत ही ज्यादा लाभकारी साबित हो रही है।
बैलो पर सब्सिडी के साथ टीकाकरण की सुविधा
यहां पर सिर्फ बैलों पर सब्सिडी बस नहीं दी जा रही है बल्कि उन्हें स्वस्थ रखने के लिए टीकाकरण भी कराया जाएगा। जिससे वह बीमारियों से बचे रहे और स्वस्थ रहे लंबे समय तक किसान के साथ खेती के कार्य पूरे कर सके। योजना के तहत बैल का नियमित रूप से टीकाकरण होगा। इससे जोड़ा बैल योजना के तहत का कम अंशदान में बैल मिल रहे हैं। सरकारी सहयोग दिया जा रहा है। पशुओं का बीमा और टीकाकरण की सुविधा भी मिल रही है। जिसमें पलामू जिले में 2025-26 में योजना के अंतर्गत 47 लाभको का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिन्हे सब्सिडी मिलेगी।
जिला प्रशासन का कार्य है किसानों की पहचान कर, उन्हें योजना का फायदा देना। अगर आपको भी खेती के लिए बैल चाहिए तो इस योजना का फायदा उठाकर बेहद कम दाम में खरीदी कर सकते हैं। पलामू में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत इस समय जोड़ा बैल पर 90% सब्सिडी मिल रही है।

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको ‘काम की खबर’ दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद











