8वीं पास गुरमेश गाय पालकर कमा रहे 20 लाख रु महीना, 67 लीटर दूध देने वाली गाय ने किया कमाल, अमूल कंपनी को भी बेचते हैं दूध। चलिए जानें कैसे की शुरुआत।
8वीं पास गुरमेश कमा रहे 20 लाख रु महीना
जरूरी नहीं की बड़ी-बड़ी डिग्री हाथों में हो तभी कोई लखपति-करोड़पति बन सकता है। ऐसा गुरमेश जी ने कर दिखाया है। गुरमेश जी करनाल जिले के गुढा गांव के रहने वाले है। इनकी उम्र 35 वर्ष है। इन्होने 8वीं कक्षा तक पढाई की है। लेकिन फिर आज यह करोड़पतियों की लिस्ट में गिने जाते है। डेयरी फार्मिंग में गुरमेश जी को इतनी तगड़ी सफलता मिली की आज आसमान छू रहे है। लेकिन इसके पीछे इनकी सूझबूझ थी चलिए बताते है क्या।
10 गायों से शुरू हुआ सफर
पशुपालन का करोडो का कारोबार सिर्फ दस गायों की मदद से भी शुरू किया जा सकता है। बता दे कि गुरमेश जी के पिता भी पशुपालन करते है फिर इन्होने गायों की संख्या बढ़ाई और खुद काम करना शुरू किया। जिसमें शुरआत में 11,500 रु में HF नस्ल की 20 लीटर दूध देने वाली गाय खरीदी। फिर धीरे-धीरे अधिक दूध देने वाली गाय खरीदी और अपने व्यवसाय को बढ़ाते गए। जिसमें शुरुआत में तो उन्हें 100 लीटर दूध मिलता है लेकिन आज 1,500 लीटर दूध बेंच रहे है। जिससे तगड़ी कमाई हो रही है। क्योकि वह नेस्ले और अमूल जैसे बड़ी कंपनियों को दूध भेजते है। चलिए जानते है उनके पास 67 लीटर दूध देने वाली कौन-सी गाय है।
67 लीटर दूध देने वाली गाय ने किया कमाल
गाय अगर बढ़िया मात्रा में दूध देंगी तो अधिक मुनाफा होगा। इस लिए बढ़िया नस्ल की गाय का पालन करने पर फायदा है। जिसमें गुरमेश जी के पास आज एक ऐसी गाय भी जो 67 लीटर दूध देती है। यह HF नस्ल की गाय है। जिसकी कीमत लोग पांच लाख रु लगा रहे लेकिन वह बेचने को तैयार नहीं है। क्योकि पशु मेले के लिए उस गाय को चुना है। उनकी डेयरी में करीब 36 और दुधारू गाय है जो 40 से 60 लीटर दूध देने की क्षमता रखती है। तभी तो उन्हें इतनी मात्रा में दूध बेचने को मिल रहा है। लेकिन वह विदेशी कंपनी से बढ़िया ब्रीड के सांड का सीमन मंगाते है तभी गायें बहुत दूध देने वाली है। चलिए बताते है इसके बारें में।
विदेशी कंपनियों से मंगाते है सीमन
अगर बढ़िया नस्ल के सांड का सीमन लिया जाए तो इससे भी फायदा है। जिसमें गुरमेश जी भी विदेशी कंपनियों के सीमन मंगाते है। बताया जा रहा है कि वह होलीस्टन फ्रिजियम सीमन (HF), यूएसए की कंपनी वर्ल्ड वाइड सीरीज (WWS) और यूएसए की एबीएस ग्लोबल, कनाडा की कंपनी सी- मेक्स, और नीदरलैंड की कंपनी से सीमन लेते है। जिससे अच्छी गाये तैयार है और अधिक दूध देती है। इस तरह अन्य पशुपालको को भी इनसे यह सीख मिलती है।