कैसी भी एक एकड़ की जमीन से 6 लाख कमाना है तो करें मछली पालन, 10 महीने में पैसा ही पैसा होगा, सरकार से भी मिल रही मदद

कैसी भी एक एकड़ की जमीन से 6 लाख कमाना है तो करें मछली पालन, 10 महीने में पैसा ही पैसा होगा, सरकार से भी मिल रही मदद।

एक एकड़ की जमीन से 6 लाख की कमाई

अगर आप कम जमीन और समय में लाखों में खेलना चाहते है तब आज हम आपको एक ऐसा प्लान बताने जा रहे हैं जिससे तगड़ी कमाई कर सकते हैं। आपको बता दे कि वह लोग जिनके पास खेती योग्य जमीन नहीं है या फिर छोटी सी जमीन से लाखों में कमाना चाहते हैं तो मछली पालन कर लेते हैं। मछली पालन आप किसी भी तरह की जमीन में कर सकते हैं। चाहे वह खेती योग्य न हो और इससे कम समय में मालामाल हो सकते हैं।

जिसमें अगर आप एक एकड़ की जमीन से 6 लाख रुपए कम समय में कमाना चाहते हैं तो मछली पालन कर सकते हैं। क्योंकि एक एकड़ की जमीन में 5000 से 6000 मछली के बच्चे पाले जा सकते हैं। जो की अगर 800 ग्राम के भी अगर आप बेचते हैं तो उस हिसाब से उसकी कीमत 100 से 150 रुपए मिल जाती है। इस तरह अगर 800 ग्राम कि आप 5-6000 मछलियां बेंचते हैं तो 40 क्विंटल मछलियों की बिक्री होगी। जिससे सीधा-सीधा छह लाख की कमाई हो रही है।

मछली पालन कमाई का एक बढ़िया जरिया है। इसी वजह से सरकार भी मदद कर रही है तो चलिए सबसे पहले जानते हैं की मछली पालन कैसे करें, किन बातों का ध्यान रखें और सरकार से कैसे मदद मिल रही है।

यह भी पढ़े- एक छोटे से कमरें से महीने का 8 लाख रु कमाती है ये महिला, जानिये खेती से कैसे महिला के ऊपर हुई नोटों की बारिश

मछली पालन कैसे करें

नीचे लेकर बिंदुओं के अनुसार करें मछली पालन।

  • मछली पालन के लिए आपको सबसे पहले तालाब खुदवान होगा। तालाब खुदवाने के लिए सरकार की तरफ से भी सब्सिडी जा रही है। तालाब खुदवाने से पहले आपको अपनी मिट्टी की जांच करवा लेनी चाहिए। क्या मिट्टी में पानी रुकेगा। क्योंकि कुछ मिट्टी ऐसी होती है जहां पर पानी भरने के लिए किसानों को बहुत मेहनत करनी पड़ती है।
  • इसके अलावा मछलियों के जो बीज है आपको बढ़िया जगह से लेनी चाहिए। जहां पर आपको भरोसा हो या फिर आप सरकारी संस्थानों से भी सीड्स ले सकते हैं।
  • मछलियों को खाने में आपको जो देना है उसका भी ध्यान रखना चाहिए। अगर आप सही मात्रा और क्वालिटी का चारा उन्हें नहीं देंगे तो इससे मछलियों को नुकसान होता है। उनके सेहत पर बुरा असर पड़ता है।
  • मछली पालन में आपको तालाब के आकार का पूरा ध्यान रखना चाहिए। कम से कम उसकी गहराई 5 से 6 फीट होनी चाहिए और कुल हाइट 7 से 8 फीट होनी चाहिए।
  • वही चौड़ाई की बात करें तो डेढ़ सौ से 200 फिट रख सकते हैं और आपको कम से कम एक एकड़ की जमीन में मछली पालन करना चाहिए।
  • इसके अलावा आपको अपने स्थानीय बाजार का ध्यान रखना चाहिए। आप जहां पर अपनी मछली की बिक्री करने जाएंगे उसकी डिमांड का भी आपको पता होना चाहिए कि उस बाजार में किस मछली की ज्यादा डिमांड है। इस मछली का आप पालन करें।
  • जिसमें बेहतरीन मछलियों की बात करें तो नैनी, रोहू, कतला, ग्रास बढ़िया मछली है। इनका पालन कर सकते हैं।
  • मछलियों को तैयार होने में 8 से 10 महीने का समय लगता है। इतने समय के बाद ही कमाई हो पाएगी। क्योंकि आप 100 ग्राम का सीड्स डालेंगे तो उससे 800 ग्राम से किलो में पहुंचने में कम से कम 8 से 10 महीने लगेंगे।

सरकार से भी मिल रही मदद

मछली पालन के लिए सरकार भी मदद कर रही है। आपको बता दे कि केंद्र से लेकर कई राज्य सरकार भी मछली पालन से जुड़ी योजनाएं चला रही है। तब अगर आप मत्स्य पालन योजना का लाभ उठाते हैं तो भारी खर्च सरकार की उठा लेगी। जिसमें आपको केंद्र सरकार की योजना की बात करें तो पीएम मत्स्य योजना चलाई जा रही है। जिसमें तालाब खोलने में मदद मिलती है।

इसके अलावा अन्य भी कई मछली पालन से जुड़े कार्य चल रहे है। जैसे नील क्रांति नामक एक अलग विभाग है। जहां पर मछली पालन में फायदा दिया जाता है। आप अपने राज्य की भी सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी ले सकते हैं। मछली पालन से जुड़ी कई तरह की योजनाएं हैं। जिनकी मदद से अलग-अलग रूप में आर्थिक मदद मिलेगी।

यह भी पढ़े-बेहिसाब आएंगे अपराजिता के फूल, महीने में 1 चम्मच डाले ये खाद, फूलों की बारिश देख अंतरात्मा हो जायेगी खुश

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्‍त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको 'काम की खबर' दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद 

Leave a Comment