धान-मक्का सहित इन 4 फसलों को खरपतवारों से बचाए, आधे दाम में मिलेंगे खरपतवार नाशक, कम खर्चे में उत्पादन घटने से बचाए

On: Saturday, June 28, 2025 5:46 PM
खरपतवार नाशक 50% सब्सिडी

अगर धान-मक्का जैसी खरीफ फसलों की खेती कर रहे हैं तो खरपतवारों से फसल को बचाना बहुत जरूरी है नहीं तो उत्पादन घट सकता है तो चलिए जानते हैं आधे खर्चे में कैसे खरपतवार नाशक मिलेंगे-

खरपतवारों से फसल को नुकसान

खरीफ सीजन में किसान कई तरह के फसलों की खेती कर रहे हैं। इस समय बरसात होने से खरपतवार अधिक उगते हैं। जिससे फसलों को नुकसान होता है। उत्पादन घट सकता है, रोग बीमारी फैलती है, और मुख्य फसल का विकास कम होता है। मुख्य फसल को पोषक तत्व कम मिलता है। खरपतवार निकालने के लिए मजदूर भी लगाने पड़ते हैं। जिससे किसानों को खर्च भी अधिक करना पड़ता है। लेकिन खरपतवार नाशक दवा छिड़क दिया जाता है तो इससे खरपतवार नहीं उगते हैं तो चलिए जानते हैं किन फसलों के लिए खरपतवार दवा पर अनुदान मिल रहा है।

धान-मक्का सहित इन 4 फसलों के लिए अनुदान

किसान धान-मक्का, मूंग और उड़द की खेती करते हैं तो उन्हें खरपतवार नाशक 50% सब्सिडी पर दिए जाएंगे। क्योंकि खरपतवार के वजह से लगभग 35% तक उत्पादन में कमी देखने को मिलती है। किसान को भारी नुकसान हो जाता है। जिसमें धान, मक्का और उड़द, मूंग के किसान कई तरह के खरपतवार नाशक का इस्तेमाल करते हैं। जिससे खेती में लागत बढ़ जाती है। अधिक खर्च होता है। पर अभी यह खरपतवार नाशक दवा अनुदान पर मिलेंगे, कीमत आधी हो जाएगी, तो चलिए जानते हैं कि किन किसानों को फायदा होगा।

यह भी पढ़े- मिर्च का पौधा फूल-फल से लबालब भर जाएगा, रसोई में रखी यह 3 चीज पौधे में डाल दे, फिर पत्तियां मुड़ने, फंगस लगने की समस्या भी खत्म

किस राज्य के किसानों को मिलेगा फायदा

किसानों की आर्थिक मदद करने के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही है। जिसमें अब खरपतवार नाशक भी अनुदान पर मिलेंगे। दरअसल उत्तर प्रदेश के कृषि विभाग द्वारा समस्त कृषि रक्षा इकाइयों पर फसलों के लिए उपयुक्त कृषि रक्षा रसायन और खरपतवारनाशक अनुदान दिया जा रहा है। जिसके बाद खरीफ फसलों के लिए खरपतवारों का नियंत्रण कम खर्चे में हो पाएगा।

किसान अपनी आमदनी में वृद्धि कर पाएंगे। जिसमें किसानों को खरपतवार नाशक 50% अनुदान पर मिल रहे हैं। किसान इस बारे में विस्तार से जानकारी के लिए अपने पास के कृषि रक्षा इकाई में संपर्क कर सकते हैं, यह एक लाभकारी योजना है जिससे इस समय किसानों को फायदा होगा।

यह भी पढ़े- किसानों को फ्री मिल रहा 3 किलो बीज, सेहत के लिए फायदेमंद यह फसल अमीरों की हो रही पसंदीदा, जानिए किसे मिल रहा फायदा

Leave a Comment