ये कीटनाशक सफेद मक्खियों का जड़ से कर देंगे खात्मा, जानें 5 शक्तिशाली कीटनाशकों के नाम, उनकी उपयोग मात्रा और कीमत

सफेद मक्खी फैला रही खेतों में आतंक तो किसान भाई यह कीटनाशक छिड़क दें और फसल को बचा ले।

सफेद मक्खी से किसानों को नुकसान

खेती में सफेद मक्खी का प्रकोप बहुत ज्यादा देखा जाता है। फिर चाहे किसान सब्जी या फल जैसी अन्य कोई फसल की खेती करते हैं तो उसमें सफेद मक्खी की समस्या दिखाई देती है। सफेद मक्खी रस चूसने, जहर फैलाने पौधों को कमजोर करने का काम करती है।

इसके लक्षण की बात करें तो पत्तियां पीले पड़ कर मुरझाने लगती हैं, पौधा छोटा हो जाता है, उसका विकास रुक जाता है, फल देखने में बदसूरत लगने लगता है, रोग दिखाई देता है, पौधों पर कालिक जैसा फफूंद दिखता है, यह सब सफेद मक्खी के कारण होता है।

तो चलिए आपको बताते हैं रस चूसने वाली, पत्तियों को पीला करने वाली, जहर फैलाने वाली इस सफेद मक्खी को हटाने के लिए कौन-कौन से कीटनाशक आते हैं, और उनका कितनी मात्रा में इस्तेमाल किया जाता है।

यह भी पढ़े-Farmer’s Desi Jugaad: किसान के जुगाड़ ने मचाया तहलका, 4 दिन का काम 1 घंटे में हुआ, खरपतवार का सफाया, देखें कैसे

सफेद मक्खी के लिए 5 कीटनाशक

नीचे लिखे बिंदुओं के अनुसार सफेद मक्खी के लिए कौन से कीटनाशक का खेत में छिड़काव करना चाहिए इसके बारे में जानकारी दी गई है-

  • सफेद मक्खी को नियंत्रित करने के लिए कई तरह के कीटनाशक बाजार में उपलब्ध है। जिसमें BASF Efficon Insecticide का इस्तेमाल कर सकते है। इसके डोज की बात करें तो 280ml (एकड़) के हिसाब से लें। यह पत्ती के नीचे जानें की क्षमता रखता है। इसमें एक पंप 160 रु का पड़ेगा। तो इस हिसाब से किसान इसके खर्चे का अंदाजा लगा सकते है।
  • इसके आलावा Indofil Kuebiko भी अच्छा विकल्प है। इसमें Diafenthiuron 48% + Dinotefuran 8% WG होता है। इसकी मात्रा एक एकड़ में 250 gram ली जाती है।
  • किसान भाई जेयू त्रिदेव कीटनाशक का इस्तेमाल भी कर सकते है। इसमें पाइरीप्रॉक्सीफेन 8% + डायफेन्थियूरोन 18% + डिनोटेफ्यूरान 5% एससी होता है। इसमें किसानों को 800 रु एक एकड़ में खर्चा आता है। इसमें मात्रा किसानों 300 ml लेनी रहती है।
  • सफ़ेद मक्खी के लिए यूपीएल सिमैक्स कीटनाशक भी अच्छा विकल्प है। इसमें पाइरिप्रोक्सीफेन 5% + डायफेनथियूरोन 25% एसई होता है। इसकी मात्रा की बात करें तो 400-500 एमएल खुराक एक एकड़ में इस्तेमाल कर सकते है।
  • ट्रासिड अदामा एक बढ़िया कीटनाशक है। जिसका इस्तेमाल कपास और मिर्च में सफ़ेद मक्खियों और थ्रिप्स जैसे की-चूसने वाले कीटों को नियंत्रित करने के लिए किसान करते है। इसमें Spinetoram 5% + Diafenthiuron 40% SC होता है। यह रस चूसक और चबाने वाले कीटो को कंट्रोल करता है। इसकी मात्रा 300 ml एक एकड़ से इस्तेमाल की जाती है।

इस तरह यहां पर आपको पांच कीटनाशक की जानकारी दी गई है। आप अपने सुविधा अनुसार चयन कर सकते हैं। तथा किसी भी कीटनाशक के छिड़काव से पहले कृषि विशेषज्ञ से सलाह लेनी चाहिए।

यह भी पढ़े-Farming Subsidy: किसानों को हल्दी लगाने के लिए 20 हजार रु दे रही सरकार, हल्दी की बंपर डिमांड से होंगे अमीर, जानिए कहां करें आवेदन

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्‍त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको 'काम की खबर' दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद 

Leave a Comment