किसानों को फ्री में वितरित किए जाएंगे सरकार की तरफ से 3 लाख चंदन और महोगनी के पौधे, किसानों की आय में होगी वृद्धि

On: Wednesday, January 29, 2025 5:00 PM

किसानों को फ्री में वितरित किए जाएंगे सरकार की तरफ से 3 लाख चंदन और महोगनी के पौधे। सरकार की तरफ से किसानों की आय में वृद्धि और पर्यावरण संरक्षण करने के लिए एक अहम फैसला लिया गया है। जिसके तहत सरकार की तरफ से जालौन जिले में वन विभाग ने पहली बार किसानों को फ्री में तीन लाख चंदन और महोगनी के पौधे देने को लेकर योजना तैयार की गई है।

सरकार की इस कोशिश से एक तो किसानों की आय बढ़ेगी साथ ही इससे पर्यावरण संरक्षण भी किया जा सकेगा। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। साथ ही इन पौधों का वितरण वन दिवस के अवसर पर होगा और इन पौधों को जिले में तैयार किया जा रहा है। यह किसानों के लिए बहुत फायदेमंद साबित होने वाला है।

38 लाख पौधे किए जा रहे तैयार

वन विभाग की तरफ से प्रत्येक साल की तरह इस साल भी 38 लाख पौधे तैयार किया जा रहे हैं। अब ऐसे में इस बार 300000 पौधे चंदन और महोगनी के तैयार हो रहे हैं। जिनको किसानों में फ्री बांटा जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य यह है कि किसानों को आर्थिक सहायता मिले साथ ही किसानों को परंपरागत खेती के साथ ही अन्य लाभ भी मिल सके। क्योंकि इन पौधों को 8 से 10 साल में तैयार हो जाने के बाद इनकी कीमत 8 से 10000 रुपए हो जाती है। जिससे किसानों को इसको बेचकर अच्छा मुनाफा प्राप्त हो सके।

यह भी पढ़े: तुअर के भाव गिरे धड़ाम से मुँह के बल, वही चना की कीमत में भी हुआ बदलाव, जाने कितना चल रहा वर्तमान भाव

किसानों को सिखाई जाएगी खेती की तकनीकी

वन विभाग की तरफ से कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है। इसमें किसानों को खेती करने का तरीका सिखाया जाएगा साथ ही वन विभाग की अपनी नर्सरी और सुरक्षित वन क्षेत्र में चंदन और महोगनी के पौधे लगाए जाएंगे। जिससे कि किसान इस क्षेत्र में जागरूक हो सके और अपनी आर्थिक स्थिति को सुधार सके।

किसानों को मिलेगी आर्थिक मजबूती

सरकार की तरफ से इस कदम के चलते किसानों की आर्थिक सहायता होगी। साथ ही उनकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। इसके साथ ही दूसरा फायदा यह है कि पर्यावरण संरक्षण भी होगा और किसानों को इन पौधों की खेती के बारे में विस्तार से जानकारी मिलेगी। इस प्रकार सरकार का मुख्य उद्देश्य है कि किसानों की आर्थिक सहायता के साथ-साथ पर्यावरण का संरक्षण भी किया जा सके।

यह भी पढ़े: गेहूं की फसल में खरपतवार का नियंत्रण करने के लिए किसानों को इस्तेमाल करना होगा इन कीटनाशकों का, जाने इनके नाम

Leave a Comment