मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा 1.26 करोड़ महिलाओं के खाते में सरकार द्वारा ₹1541 करोड़ से अधिक की राशि भेजी गई।
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना चलाई जा रही है, जिसके तहत प्रदेश की पात्र महिलाओं को हर महीने सरकार की तरफ से आर्थिक मदद दी जाती है। वर्तमान में महिलाओं को हर महीने ₹1250 की राशि मिल रही है।
आज 12 सितंबर, शुक्रवार के दिन, मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले के पेटलावद गांव से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा लाड़ली बहना योजना की 28वीं किस्त का पैसा भेजा गया। इस दौरान 1.26 करोड़ महिलाओं के खाते में ₹1541 करोड़ से अधिक की राशि एक सिंगल क्लिक के जरिए ट्रांसफर की गई।

लिस्ट में चेक करें अपना नाम
लाड़ली बहना योजना के लिए अगर आपने आवेदन किया था और आपको 28वीं किस्त का इंतजार है, तो आप ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं। आज मुख्यमंत्री द्वारा 28वीं किस्त के ₹1250 महिलाओं के खातों में भेजे गए हैं।
- इसकी स्थिति जानने के लिए आपको https://cmladlibahna.mp.gov.in/home.aspx ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद लाड़ली बहना आवेदन नंबर या समग्र आईडी दर्ज करें।
- कैप्चा कोड सही-सही भरें।
- फिर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज करें।
- इसके बाद आपको आवेदन की जानकारी और भुगतान की स्थिति मिल जाएगी।

गैस सिलेंडर रीफिल योजना
इस कार्यक्रम के दौरान सिलेंडर रिफिलिंग की राशि भी बांटी गई, जिसमें बताया गया की 31 लाख से ज्यादा बहनों को सिलेंडर रिफिलिंग के लिए 48 करोड रुपए दिए जा रहे हैं। जिससे महिलाएं सिलेंडर गैस का इस्तेमाल आगे भी करते रहेंगी। बता दे की 450 रुपए में गैस सिलेंडर रिफिल के लिए योजना चलाई जा रही है। पीएम उज्जवला योजना लाडली बहन और विशेष पिछड़ी जनजाति है बहनों को यह इस योजना का फायदा दिया जाता है।

विकास कार्यों का हुआ शिलान्यास
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा 12 सितंबर 2025 को झाबुआ जिले के पेटलावद में ₹345.34 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया गया। यह कार्यक्रम माननीय मुख्यमंत्री द्वारा संपन्न किया गया।

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको ‘काम की खबर’ दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद










