MP में 20 लाख किसानों को मिलेगा सोलर पावर पंप, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान

On: Tuesday, September 2, 2025 12:01 PM
20 लाख किसानों को मिलेगा सोलर पावर पंप

एमपी के किसानों के लिए बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री ने किसानों को बिजली बिल से छुटकारा दिलाने के लिए कई बड़े ऐलान किए हैं। तो चलिए जानें यह खुशखबरी।

विकास परियोजनाओं का लोकार्पण

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को मुरैना जिले के गांव राजौधा गए। वहां उन्होंने सांदीपनि विद्यालय के नए भवन का लोकार्पण किया। साथ ही महाराजा मानसिंह तोमर के नाम से बनने जा रहे महाविद्यालय का भूमिपूजन भी किया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि 52 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया जा रहा है। इन परियोजनाओं से प्रदेशवासियों को लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने किसानों और महिलाओं के लिए चल रही योजनाओं की भी जानकारी दी।

किसानों को मिलते हैं 12,000 रुपये

इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि मध्य प्रदेश के किसानों को केंद्र और राज्य सरकार की तरफ से कुल मिलाकर 12,000 रुपये की राशि मिलती है। इससे उन्हें बड़ी आर्थिक मदद मिलती है। उन्होंने मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की जानकारी दी, ताकि अधिक से अधिक किसान इनसे जुड़ सकें।

20 लाख किसानों को मिलेगा सोलर पावर पंप

सोलर पावर पंप से किसानों को कई फायदे होते हैं। इससे वे समय पर खेतों की सिंचाई कर पाते हैं और बिजली बिल भी नहीं भरना पड़ता, क्योंकि यह पंप सूर्य की रोशनी से चलता है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि जल्द ही प्रदेश के 20 लाख से अधिक किसानों को सोलर पंप उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे किसानों को सिंचाई के लिए बिजली बिल नहीं देना पड़ेगा और वे चिंता मुक्त होकर बेहतर उत्पादन प्राप्त कर पाएंगे।

यह भी पढ़े- MP में मधुमक्खी पालन (MIDH) सब्सिडी योजना की निकली लॉटरी, 1 सितंबर को चयनित किसानों की सूची जारी, देखें आपका नाम