आज तक आपने केवल सुना होगा कि किसानी केवल पुरुष करते हैं लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि कोई महिला भी खेती करके लाखों का मुनाफा कमाती हो। आज हम आपको एक ऐसी महिला किसान के बारे में बताने जा रहे हैं जो केवल 19 साल की है और वह बीते 10 सालों से खेती करती आ रही है। आपको बता दे की यह महिला के साथ मटर की खेती करती है और अच्छा खासा मुनाफा कमा रही है।
महिला किसान सहारनपुर की विधानसभा बेहट के छोटे से गांव कोठड़ी बहलोलपुर की निवासी है इनकी उम्र फिलहाल 19 साल है और यह 9 साल की उम्र से खेती करती आ रही है। आज इन्होंने अपनी मेहनत और लगन के जरिए अपनी एक अलग पहचान बना ली है। आइए इनके बारे में विस्तार से जानते है।
ऑर्गेनिक खेती
19 वर्षीय यह महिला किसान जिनका नाम शुभावरी है यह कई तरह की सब्जियों की खेती करती है। आपको बता दे कि यह कई सब्जियां उगाती है जिसका अच्छा खासा दाम इनको मिल जाता है। इतना ही नहीं है खेती के साथ-साथ पढ़ाई भी कर रही है बता दे कि यह सहारनपुर के मुन्नालाल डिग्री कॉलेज से ग्रेजुएशन कर रही है।
यह भी पढ़े: सोयाबीन के भाव ने फिर पलटी बाजी, जाने कितना हुआ दामों में फेरबदल, जाने आज के ताजा मंडी भाव
आज इस महिला किसान की फसले अच्छे खासे दामों में बेची जा रही है जिनके रेट बाकि सब्जियों से लगभग 5 गुना ज्यादा मिल रहे हैं। आपको बता दे कि यह जीवामृत को तैयार करके ओर गोबर खाद खेत में डाल के खेती करती है। इतना ही नहीं इनके मटर दिल्ली तक भी फेमस है वहां से इनके मटर को ₹100 किलो के हिसाब से खेत में ही खरीद लिया है।
जीवामृत और गोबर खाद का करती है इस्तेमाल
महिला किसान का कहना है कि वह ऑर्गेनिक तरीके से खेती करती है इन्होंने लगभग मटर की खेती की हुई है और इनके देसी मटर का स्वाद बहुत मीठा होता है। जिसमें इनको 5 क्विंटल से ज्यादा उत्पादन मिल जाता है। जिससे कि यहां लगभग 20 से अधिक देसी गायों के गोमूत्र से जीव अमृत तैयार करती है और उनको खेत में इस्तेमाल करती है इतना ही नहीं उनको अधिक उत्पादन प्राप्त होता है।
पेस्टिसाइड का नहीं किया जाता है इस्तेमाल
महिला किसान का कहना है कि वह ऑर्गेनिक खेती करने की वजह से उत्पादन थोड़ा कम मिलता है लेकिन दाम उससे ज्यादा अधिक मिलते हैं। अब ऐसे में वह खुश है कि वह लोगों को शुद्ध और स्वस्थ सब्जियां उपलब्ध करवाती है।
यह भी पढ़े: सरसों की कीमतें नहीं ले रही है रुकने का नाम, जाने आज कितनी हुई भाव में बढ़ोतरी, जाने आज के ताजा भाव