आज 25 फसलों की 184 नई उन्नत किस्म होंगी लॉन्च, जिसका शुभारंभ केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किया जाएगा।
25 फसलों की 184 नई उन्नत किस्म होंगी लॉन्च
नया साल 2026 किसानों के लिए नई सौगात लेकर आया है। जिसमें आज की बड़ी खबर की बात करें तो देश के किसानों के लिए 25 प्रमुख फसलों की 184 उन्नत किस्म लांच होने जा रही है। इन किस्म का औपचारिक शुभारंभ केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किया जाएगा। इन फसलों की खेती किसान करेंगे तो कम लागत में ज्यादा मुनाफा ले पाएंगे और नुकसान भी नहीं होगा।
किसानों को पानी की कमी के रोग से उत्पादन घटने या मौसम सही न होने के कारण जो नुकसान होता था अब वह नहीं होगा। इन वैरायटी की खेती करेंगे खेती का जोखिम कम होगा और उत्पादन भी ज्यादा मिलेगा।
यह कार्यक्रम नई दिल्ली में होगा। जिसमें कृषि वैज्ञानिक और कई राज्यों से जुड़े प्रतिनिधि भी होंगे। बता दे कि इस आयोजन का नेतृत्व भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) कर रहे है। जिनके द्वारा किसानों को उपहार मिलेगा। ICAR के वैज्ञानिकों ने इन किस्मों को सालों के शोध और प्रयोग के बाद बनाया है जो अब लॉन्च होंगी। आइये इन उन फसलों के बारें में जानें।
किन फसलों की नई उन्नत किस्म लॉन्च हो रही है
जैसा कि हमने बताया कि 184 नई उन्नत किस्में लांच होगी। जिसमें आपको बता दे की अनाज, दाल, चारा, गन्ना, कपास जैसी कई किस्मे आती है। जिसमें बताया गया कि धान के किसानों को अधिक फायदा होगा। क्योंकि धान की 60 उन्नत किस्म लॉन्च हो रही है, और मक्का की 50 नई किस्म है। इसके अलावा ज्वार, बाजरा और रागी जैसे अन्य मोटे अनाजों की भी उन्नत किस्म आएंगी।
साथ ही मूंग उड़द और अरहद दाल की नई किस्में लॉन्च हो रही है। मूंगफली अरंडी कुसुम तेल और सरसों की तिलहन फसलों की 13 उन्नत किस्म लॉन्च की जा रही है। कपास गन्ना के किसानों को भी फायदा होगा गन्ना की छह नई उन्नत किस्म लांच होगी। कपास की 24 नई उन्नत किस्में और चारा की 11 किस्में लॉन्च हो रही है, जिनका फायदा पशुपालकों को मिलेगा।

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको ‘काम की खबर’ दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद











