12वीं पास किसान में उड़ाए सबके होश, इतनी कमाई कर रहा लोग जानकार हो रहे है सन्न, जाने सफलता का मूलमंत्र

On: Friday, December 13, 2024 11:00 AM

12वीं पास किसान में उड़ाए सबके होश, इतनी कमाई कर रहा लोग जानकार हो रहे है सन्न। आज हम आपको ऐसे किसान के बारे में बताने जा रहे हैं जो केवल 12वीं तक पढ़े लिखे है। इन्होंने ऐसा कारनामा कर दिखाया है कि उनके आगे अच्छे-अच्छे इंजीनियर और अच्छे-अच्छे जॉब करने वाले लोग फेल है। आइए इनकी सफलता की कहानी जानते हैं।

किसान जीतू पाठक

हम जिस किसान की बात कर रहे हैं वह यूपी के इटावा जिले के मेढ़ी दूधी गांव के रहने वाले जीतू पाठक है। इन्होंने ऐसा कारनामा कर दिखाया है जो अच्छे-अच्छे लोगों के बस की बात नहीं है। किसान जीतू पाठक ने केवल 5 साल में बागबानी और सब्जी की खेती के जरिए साल भर में 25 लाख रुपए कमा लिए हैं। किसान कई तरह की सब्जियों की खेती करते हैं जिसमें फल भी शामिल है। किसान जीतू पाठक ने इनके खेत में केला, पपीता, शिमला मिर्च, आलू जैसी फसलों को लगाया हुआ है।

इसमें 12 मजदूर काम भी करते हैं। बता दे यह किस केवल 12वीं तक पढ़े लिखे हैं जिसके बाद इन्होंने परंपरागत खेती छोड़कर बागबानी और सब्जी की खेती करना सही समझा। इसकी बदौलत आज वह लाखों रुपए कमा रहे हैं। इतना ही नहीं वह लोगों के लिए प्रेरणा बन चुके हैं। आइए इनकी सफलता के बारे में विस्तार से जानते हैं।

यह भी पढ़े: मर्दों के लिए संजीवनी बूटी से कम नहीं है यह जड़ी-बूटी, मर्दाना ताकत को बढ़ाती है चार गुना, साथ ही कमाई भी होगी डबल

बागबानी बनी सफलता का रास्ता

किसान जीतू पाठक ने शुरुआत में जब चार एकड़ जमीन में परंपरागत खेती शुरू की थी तब से उनकी सफलता की कहानी शुरू हो चुकी थी। यह पहले धान की खेती करते थे इसके बाद इन्होंने नुकसान और मौसम की मार झेलने के बाद परेशान होकर परंपरागत खेती को पीछे छोड़कर बागवानी का रास्ता चुना। इसके बाद उन्होंने धीरे-धीरे कर एकड़ जमीन में फलों और बागबानी की खेती शुरू की धीरे-धीरे करके यह काम लगातार बढ़ता गया और उन्होंने इसके बाद 18 एकड़ जमीन में खेती शुरू कर दी इस में से 14 एकड़ जमीन में इन्होंने 38 000 प्रति वर्ष की दर से लीज पर ली हुई है जिसमें वह बागबानी और सब्जी का उत्पादन करते हैं।

किसान कई फसलों की करते है खेती

किसान जीतू पाठक कई तरह की सब्जी और फलों की खेती करते हैं जिसमें इन्होंने केले, पपीते, गेंदा, पत्ता गोभी, शिमला मिर्च, गोभी, हरी मिर्च और आलू जैसी कई सारी फसलों को शामिल किया हुआ है। इन सभी फसलों को इटावा, औरिया, मैनपुरी, जालौन, लखनऊ और दिबियापुर जैसे इलाकों में भेजा जाता है जहां इनकी आपूर्ति पूरी की जाती है। इससे इनको सालाना 25 लख रुपए का मुनाफा होता है।

यह भी पढ़े: ₹1500 किलो बिकने वाली सब्जी पौष्टिक तत्वों से है भरपूर, 1 एकड़ जमीन में कर देगी आपकी 7 पुश्ते निहाल, जाने सब्जी का नाम

मशीनों के इस्तेमाल के साथ कई लोगों को दिया रोजगार

किसान जीतू पाठक इतनी बड़ी खेती को संभालने और सफलता हासिल करने के बाद इन्होंने 12 मजदूरों को काम पर रख लिया इसके बाद वह आज₹300 रोजाना इनको मजदूरी देते हैं। इतना ही नहीं इन्होंने इस खेती के कमाई से ट्रैक्टर भी खरीद लिया उनके पास अभी दो ट्रैक्टर है इनका इस्तेमाल वह दो जगह करते हैं एक तो ईंटे के भट्टे पर और दूसरा खेती के काम में करते हैं।

गंदे के फूल से अच्छी कमाई

किसान जीतू पाठक ने अपने खेत में गेंदे के फूल भी लगाए हुए हैं। इन फूलों की खेती से इनको हर हफ्ते दो क्विंटल फुल प्राप्त होते हैं। गेंदे के फूल ₹40 प्रति किलो बिकते हैं और उनके खेत से रोजाना 60 किलो गेंदे के फूल निकल जाते हैं। इस तरह गेंदे के फूल से इन्होंने एक अपना अलग आएगा स्रोत बना लिया है।

सम्मान और पुरस्कार भी मिला

किसान जीतू पाठक की इतनी मेहनत और लगन के बाद सफलता मिलने पर इनको किसान दिवस पर चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सम्मानित भी किया गया। इतना ही नहीं यहां पर इटावा के जिला उद्यान अधिकारी श्याम सिंह ने भी उन्हें एक प्रगतिशील किसान कहकर उनकी सराहना की थी।

यह भी पढ़े: समयानुसार करें गेहूं की सिंचाई, एक्सपर्ट की राय सही तरह से सिंचाई करने पर बढ़ेगा गेहूं का उत्पादन

Leave a Comment