किसानों के लिए अच्छी खबर है, खाद-बीज, कृषि उपकरण, खेती से जुड़ी जानकारी एक जगह पर मिलेगी। जिले में 12 एग्री जंक्शन खोले जा रहे हैं-
एग्री जंक्शन खुलने से किसानों और युवाओं को फायदा
एग्री जंक्शन खुलने से किसानों को बहुत सारी सुविधाएं एक जगह पर मिलती हैं। इसे वन स्टॉप शॉप भी कह सकते हैं। यहां पर किसानों को खाद, बीज, कृषि यंत्र सब कुछ मिलता है। साथ ही खेती से जुड़ी जानकारी भी मिलेगी। युवाओं को भी यहां पर रोजगार मिलेगा। कृषि स्नातको को रोजगार के लिए अच्छा मौका है। अपने ज्ञान और कौशल का इस्तेमाल करके किसान की मदद कर सकते हैं, और अच्छी आमदनी भी कर सकते हैं। सरकार से युवाओं को आर्थिक मदद भी मिलेगी।
12 एग्री जंक्शन खोले जा रहे हैं
मिर्जापुर जिले में 12 ब्लॉक में, 12 एग्री जंक्शन खोले जा रहे हैं। जिनमें से 7 ब्लॉक के युवाओं ने आवेदन भी कर दिया है, एग्री जंक्शन खोलने के लिए। इसके अलावा तीन ब्लॉक से आवेदन अभी नहीं आए हैं, जो कि जल्द ही आ जाएंगे। इन एग्री जंक्शन में किसान जा सकते हैं, और खेती को आसान सुविधाजनक बना सकते हैं। पढ़े-लिखे युवा किसानों की मदद करेंगे। यहां पर किसानों को बढ़िया उन्नत किस्म के बीज और अच्छी गुणवत्ता वाली खाद मिलेगी। तथा खेती से उत्पादन बढ़ाने की जानकारी भी मिलेगी।
एग्री जंक्शन के लिए ऋण
किसानों को एग्री जंक्शन खोलने के लिए सरकार आर्थिक मदद दे रही है। जिसमें बताया जा रहा है कि 5 लाख रुपए तक उन्हें ऋण मिलेगा। जिससे वह एग्री जंक्शन खोल सकते हैं। यहां पर लघु कृषि यंत्र की बिक्री भी की जाएगी। तथा किसानों को खेती से जुड़ी सब्सिडी के बारे में भी जानकारी मिलेगी। सरकारी योजनाओं का सीधा फायदा किसान उठा सकेंगे। योजना का फायदा लेने के लिए युवा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। कृषि विभाग के कार्यालय में योजना से जुड़ी अधिक जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं। अगर आपने खेती से जुड़ी पढ़ाई की है तो यह सुनहरा मौका है।