एक पेड़ से 100 किलो पपीता, होगा तगड़ा प्रॉफिट, नाम है रेड ग्लो, बढ़ा देगा चेहरे का ग्लो, यहाँ से माँगा सकते है बीज

एक पेड़ से 100 किलो पपीता, होगा तगड़ा प्रॉफिट, नाम है रेड ग्लो, बढ़ा देगा चेहरे का ग्लो, यहाँ से माँगा सकते है बीज। जानिये इस किस्म के पपीते की पूरी जानकारी।

तगड़ा प्रॉफिट देने वाला पपीता

अगर आप परंपरागत खेती करके ऊब चुके हैं, और ज्यादा कमाई करने के लिए पपीते की खेती करने के बारे में सोच रहे हैं, तो आज हम आपको तगड़ा प्रॉफिट देने वाले पपीते की एक किस्म के बारे में जानकारी देने वाले हैं। इसके बीज आपको कहां मिलेंगे यह भी हम आपको बताएंगे। साथ ही साथ पपीते की खासियत और इसकी खेती के बारे में भी पूरी जानकारी दी जाएगी। तो चलिए सबसे पहले जान लेते हैं कि यह कौन-से किस्म का पपीता है। इसकी खासियत क्या है, और इसकी खेती कैसे होती है। फिर इसके बीज कहां मिलेंगे यह भी हम जानेंगे।

रेड ग्लो पपीता कैसा होता है

रेड ग्लो पपीता बढ़िया प्रॉफिट देने वाला पपीते की किस्म है। क्योंकि इसके एक पेड़ से ही 80 से लेकर 100 किलो तक का उत्पादन मिल जाता है। यह पपीता भी स्वादिष्ट होता है। जिससे इसकी डिमांड ज्यादा रहती है। इस पपीते को आप काटेंगे तो अंदर से गहरे लाल रंग का गूदा देखने को मिलेगा। इस पपीते का वजन भी बढ़िया रहता है। यानी कि यह एक तरह से वजनदार पपीता भी है। जो कि अधिक उत्पादन देता है। बता दे कि तकरीबन डेढ़ किलो तक का एक पपीते का वजन रहता है।

इस पपीते की खेती करना बेहद आसान है। इसे बहुत ज्यादा देखभाल की आवश्यकता नहीं रहती है। इसकी ऊंचाई लगभग 7 फीट होती है। अगर आप इसकी खेती करना चाहते हैं तो बता दे कि यह बेहतरीन क्वालिटी का फल है, और इसे 7 महीने का समय लगता है। इतने में यह तैयार हो जाएगा। यानी कि एक सीजन में इसे आप अच्छे की खासी कमाई कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं रेड ग्लो किस्म के पपीते की खेती के बारे में और फिर हम इसके बीज कहां मिलेंगे उसकी कीमत क्या है यह भी जानेंगे।

एक पेड़ से 100 किलो पपीता, होगा तगड़ा प्रॉफिट, नाम है रेड ग्लो, बढ़ा देगा चेहरे का ग्लो, यहाँ से माँगा सकते है बीज

यह भी पढ़े- छप्पड़फाड़ के आएगा पैसा, लगा दें ये पेड़, 12 साल तक गिनते रहेंगे नोट, हो जाएंगे करोड़ों रुपए के मालिक

रेड ग्लो पपीता की खेती कहाँ कर सकते है

रेड ग्लो किस्म का यह पपीता आप आसानी से उगा सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपको मिट्टी और जलवायु का थोड़ा ध्यान रखना होगा। जिसमें आपको बता दे की यह गर्म जलवायु में उगाया जाता है। जिसमें ज्यादा से ज्यादा 38 डिग्री सेल्सियस से 40 डिग्री तक का तापमान यह सह सकता है। इसकी खेती आप दोमट या हल्की दोमट मिट्टी में कर सकते हैं। जिसमें जल निकासी की व्यवस्था बढ़िया हो। पानी का जमाव न हो।

जिसके लिए आपको बढ़िया से खेत की जुताई करनी होगी और उसमें आप बीज की बुवाई कर सकते हैं। यानी कि अगर आपके यहां थोड़ी बहुत गर्मी रहती है और खेतों में अच्छी धूप पड़ रही है तो आप एक समान्य-सी जमीन में पपीता की खेती कर सकते हैं। लेकिन जलवायु गर्म और नमी वाली होती है तो यह बेहतर होगा। चलिए जानते हैं इस किस्म के बीज आपको ऑनलाइन कहां से मिलेगा और उसकी कीमत क्या रहेगी।

यहाँ मिल रहा सस्ता बढ़िया बीज

अगर आप पपीते के इस किस्म की खेती करना चाहते हैं या फिर अपनी जरूरत के लिए अपने घर में कुछ पेड़ उगाना चाहते हैं तो आप ऑनलाइन साइट से इसके बीच मंगा सकते हैं। जो की राष्ट्रीय बीज निगम की ही साइट है। जहां पर आप भरोसा कर सकते हैं, और घर बैठे ऑनलाइन बीज मंगा सकते हैं। बता दे की ओएनडीसी का ऑनलाइन स्टोर है। जहां पर बढ़िया क्वालिटी के बीज किसानों को मिलते हैं। तो यहां पर आपको रेड ग्लो किस्म का पपीता भी मिल रहा है।

यहाँ हम आपको यह पोस्ट शेयर कर रहे हैं। यहां पर आपको इसके बारे में पूरी जानकारी दी गई है। जिसमें कीमत की बात करें तो रेड ग्लो किस्म का यह पपीता 42% छूट के बाद 274 रुपए में मिल रहा है। जिसमें आपको इतने रुपए में एक किलोग्राम का पैकेट दिया जाएगा। इस तरह यह एक बढ़िया किस्म का पपीता है और इसके बीज आप नेशनल सीड्स कॉरपोरेशन से मंगा सकते हैं।

यह भी पढ़े- मोटी कमाई के लिए लगाए कद्दू की यह किस्म, होगा डबल मुनाफा, जानिए कद्दू की ज्यादा उपज देने वाली किस्में

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्‍त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको 'काम की खबर' दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद