इस लेख में आपको पेड़ो के नाम उन्हें लगाने के फायदे, सही जगह और के बारे गया है। तो चलिए घर के लिए 10 शुभ वृक्ष के नाम –
घर के लिए 10 शुभ वृक्ष
आज के इस आधुनिक और प्रदूषित वातावरण वाले युग में हर एक व्यक्ति को पेड़-पौधे लगाने की नसीहत दी जाती है। यह नसीहत सही भी है क्योंकि यदि आप अपने घर के आसपास पेड़-पौधे लगाते हैं, तो उसके कई फायदे हैं जैसे वह आपको छाया और ठंडक तो देंगे ही, साथ ही साथ आपको स्वच्छ और साफ हवा भी मिलेगी, जिससे आपका स्वास्थ्य ठीक बना रहेगा। वैज्ञानिक फायदों के अलावा हमारे भारत में ऐसी भी मान्यताएं हैं कि कुछ वृक्षों को लगाने से घर में सुख और समृद्धि आती है, और वास्तु दोष भी खत्म हो जाता है।
अगर आप भी अपने घर के गार्डन या घर के अंदर लगाने के लिए ऐसे ही कुछ वृक्ष ढूंढ रहे हैं, जो आपके घर में सुख समृद्धि लाएं तो हम लेकर आए हैं आपके लिए ऐसे ही 10 वृक्षों की जानकारी:-
1) तुलसी: तुलसी को हिंदू धर्म में पूजनीय और लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। यदि आप तुलसी को अपने घर के आंगन में या ऐसी जगह पर लगाते हैं जहां घर के सभी लोग आते जाते हो, तो यह आपके घर में धन और संपत्ति लाती है। तुलसी को लगाने से घर की नकारात्मकता भी दूर हो जाती है। हालांकि इसे घर के दक्षिणी भाग में लगाने से बचना चाहिए, इससे नकारात्मक असर होता है।

2) मीठी नीम या कड़ी पत्ता: बहुत से लोग अपने घरों पर मीठी नीम का पौधा लगाते हैं। इसको कड़ी पत्ता के नाम से भी जाना जाता है और ऐसी मान्यता है कि मीठी नीम को अपने घर के आसपास लगाने से शनि राहु और केतु तीनों ग्रह शांत रहते हैं जिस घर में सुख और समृद्धि आती है।
3) अशोक का पेड़: अशोक का वृक्ष लगाने से कई फायदे होते हैं। यह वृक्ष बहुत ही पवित्र माना जाता है और इसके पत्तों का इस्तेमाल पूजा करते वक्त भी किया जाता है। यदि आपके बच्चों की बुद्धि कमजोर है या आपके घर में पैसा ना रूकता हो तो आप अपने गार्डन में अशोक का पेड़ जरूर लगाएं। इसके अलावा अशोक का वृक्ष नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है साथ ही इसे लगाने से घर की दरिद्रता भी चली जाती है।
यही कारण है कि ज्यादातर लोग अपने गार्डन को सजाने के लिए उसके कोने पर बहुत से अशोक के वृक्ष लगाते हैं। ध्यान रखें कि अशोक का वृक्ष सिर्फ बगीचे में ही लगाएं, इसे घर में नहीं लगाना चाहिए।
4) आंवला: आंवले का वृक्ष लगाने के कई वैज्ञानिक फायदे हैं। आंवले का वृक्ष किसी जड़ी बूटी से कम नहीं होता क्योंकि यह विटामिन सी से भरपूर होता है, जो आंखों, बालों और त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इतना ही नहीं शरीर में खून की कमी से लेकर, मधुमेह, अपच, पेट संबंधित समस्याएं और पथरी जैसी घातक बीमारियों के निदान में भी आंवला एक कारगर उपाय साबित होता है।
इसलिए ऐसा माना जाता है कि आंवले का पेड़ घर में लगाने से घर में बीमारियां नहीं आती। इसके साथ-साथ आप आवाले का उपयोग अचार और मुरब्बा जैसे खाद्य पदार्थ बनाने में भी कर सकते हैं। इसलिए इसे घर के गार्डन में जरूर लगाना चाहिए।
5) हल्दी का पौधा: ऐसी मान्यता है कि हल्दी का पौधा घर में लगाने से घर में नकारात्मकता नहीं आती है। इसके अलावा हल्दी और इसका पौधा दोनों ही कई तरह की शरीर की समस्याओं में काम आते हैं। आप भी अपने घर में हल्दी का पौधा लगा सकते हैं।
6) अनार: अपने घर या बगीचे में फल के पौधे लगाना किसे पसंद नहीं होता, लेकिन वास्तु के हिसाब से बात करें तो, अनार का पौधा घर में लगाने के लिए शुभ माना गया है। इसको घर में लगाने से कर्ज से मुक्ति मिलती है साथ ही घर में समृद्धि भी आती है। यदि आप अपने घर पर या गार्डन में किसी फल का पौधा लगाने की सोच रहे हैं, तो अनार का पौधा सबसे बेहतरीन विकल्प है।
7) केला: केला का पेड़ भी घर में लगा सकते है। केला सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसके पेड़ की पूजा भी करते है। केले के पेड़ को घर में लगाने के संबंध में कई धारणाएं बनी हुई हैं। कुछ लोग इस शुभ मानते हैं तो कुछ अशुभ। इसलिए यह जानना बहुत आवश्यक है कि वाकई में केले का पेड़ घर में लगाना शुभ होता है या अशुभ होता है।
देखिए, अमूमन यही माना जाता है कि केले के पेड़ में स्वयं भगवान नारायण का वास होता है, तो ऐसे घर में लगाने से कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए, लेकिन इसको लगाते समय इसकी दिशा का खास ख्याल रखना चाहिए नहीं तो भारी नुकसान भी हो सकता है। जिससे सावधानी बरते।
केला लगाने की दिशा का ध्यान रखेंगे तो लाभ अधिक होगा। यदि आप केले का पेड़ लगा रहे हैं, तो ईशान कोण इसके लिए सबसे उत्तम दिशा है और इसे पूर्व और उत्तर दिशा में भी लगाया जा सकता है। वहीं दूसरी ओर, केले को कभी भी दक्षिण, पश्चिम दिशा और घर के आगे नहीं लगना चाहिए। इससे घर में दरिद्रता आ सकती है। आप केले के पेड़ को हमेशा घर के पीछे की ओर लगाएं। जिससे कोई नुकसान न हो।
8) गेंदा: गेंदे का फूल बहुत शुभ माना जाता है इसीलिए इसका उपयोग भगवानों को चढ़ाने वाली मालाओं में किया जाता है। जितना शुभ इसका फूल होता है उतना ही शुभ इसका पौधा भी होता है। ऐसी मान्यता है कि गेंदे को घर में लगाने से आपका बृहस्पति मजबूत होता है, जिस घर में सुख और शांति बनी रहती है साथ ही वैवाहिक जीवन भी सुख में रहता है। आप अपने घर में गेंदे का पौधा लगा सकते हैं।
9) कृष्णकांता: कृष्णकांता एक बेल होती है और इसमें नीले रंग के फूल लगते हैं। यह भी घर में लगाने के लिए बहुत शुभ मानी जाती है, लोग इसे लक्ष्मी का स्वरूप मानते हैं और ऐसी मान्यता है कि इसे लगाने से घर की आर्थिक समस्याएं खत्म हो जाती हैं।
10) नीम: आप नीम का पेड़ भी लगा सकते हैं। यह भी एक पवित्र पेड़ है क्योंकि इस मंगल देव और हनुमान जी का पेड़ माना जाता है और मान्यता है कि नीम की पूजा करने से मंगल दोष खत्म हो जाता है। इसके अलावा नीम का पेड़ घर कि सामने होने के कारण घर में कीड़े, मकोड़े और मच्छरों का प्रकोप नहीं रहता है। यदि आप इ से लगा रहे हैं तो अपने घर के मुख्य द्वार से दोगुनी दूरी पर ही लगाएं। दक्षिण दिशा में नीम को लगाना अधिक शुभ माना जाता है इससे दक्षिण दिशा का बुरा प्रभाव खत्म होता है।
ध्यान रखने योग्य बातें:
- -कोई भी बड़ा वृक्ष घर के सामने या बहुत पास नहीं लगाना चाहिए। इसका वैज्ञानिक कारण यह है कि बड़े वृक्ष जैसे बरगद और पीपल की जड़ों से घर की नींव कमजोर हो सकती है।
- -वास्तु शास्त्र के अनुसार, अपने घर के गार्डन में सम संख्या में ही वृक्ष लगाएं।
- -किसी भी पौधे को लगाने के बाद उसकी देखभाल अच्छी तरह से करें।