1 एकड़ में बरबटी की खेती से 1 लाख रु शुद्ध मुनाफा ले सकते हैं, जानिए कितना आएगा खर्चा

On: Saturday, October 4, 2025 6:32 PM
वैज्ञानिक विधि से बरबटी की खेती

एक एकड़ की जमीन से लाखों का मुनाफा लेने के लिए, एक सीजन में किसान बरबटी की खेती कर सकते हैं। चलिए जानते हैं कैसे।

वैज्ञानिक विधि से बरबटी की खेती

बरबटी की सब्ज़ी बाजार में अच्छी कीमतों पर बिकती है। इसकी खेती में किसानों को अच्छा मुनाफा होता है। अगर किसान एक एकड़ जमीन से ₹1,00,000 का शुद्ध मुनाफा लेना चाहते हैं, तो बरबटी की खेती एक अच्छा विकल्प है। लेकिन इसके लिए किसानों को वैज्ञानिक पद्धति अपनानी होगी। तो चलिए जानते हैं कि इसे कैसे किया जाए।

  • बरबटी की खेती के लिए उन्नत किस्म का चयन करें।
  • जैविक खाद का इस्तेमाल करें, जिससे फसल का विकास अच्छा होगा। गोबर की पुरानी खाद खेत तैयार करते समय जरूर डालें।
  • खेत तैयार करते समय गहरी जुताई करें और मिट्टी को भुरभुरी बनाएं। साथ ही 20 से 25 टन गोबर की खाद डालें।
  • बरबटी के लिए फास्फोरस युक्त और नाइट्रोजन युक्त खाद जरूर दें।
  • बीज की बुवाई से पहले उसका उपचार करें।
  • खेत में पानी भरने से बचाव करें।
  • अगर आपके खेत की मिट्टी में जिंक की कमी है, तो 10–15 किलो जिंक सल्फेट प्रति हेक्टेयर डाल सकते हैं।
  • इसके अलावा कीट प्रबंधन करें। रसचूसक कीटों से फसल को बचाएं।
  • फसल को सहारा देने के लिए लकड़ी का इस्तेमाल करें और बेड बनाकर खेती करें।

खर्चा और बाजार भाव

बरबटी की खेती में खर्च की बात करें तो कुछ किसान बताते हैं कि उन्हें एक एकड़ में ₹40,000 तक का खर्च आता है। वहीं, कमाई ₹1.5 लाख तक हो जाती है, क्योंकि मंडी में ₹50 प्रति किलो तक का भाव मिल जाता है।

अगर किसान के पास ज़्यादा जमीन नहीं है, तो वे आधा एकड़ में भी बरबटी की खेती करके आज़मा सकते हैं। ₹50 प्रति किलो के भाव से, आधा एकड़ में ₹70,000 तक की कमाई हो सकती है। ₹20,000 खर्च निकालने के बाद, ₹50,000 तक का शुद्ध मुनाफा संभव है। लेकिन इसके लिए खेती अच्छे से करनी पड़ेगी तथा मंडी में अच्छा भाव मिलना चाहिए। बता दे कि इस समय बरबटी का भाव 80 रु से 120 रु तक मंडी भाव चल रहा है।

यह भी पढ़े- MP के एक किसान को मिल रहा 30 हजार रु, बढ़िया खाद-दवाई डालकर बढ़ा रहे पैदावार, रबी सीजन में 36 जिलों के किसानों को मिलेगा और फायदा