1 एकड़ में इस अंग्रेजी फल की खेती से 12 से 14 लाख कमा रहा किसान, जानिए लागत और खेती का तरीका

कम जमीन से अधिक कमाई करना चाहते हैं तो चलिए आपको एक ऐसे किसान की सफलता की कहानी बताते हैं जो की लीज पर जमीन लेकर पैसो में खेल रहे हैं-

अंग्रेजी फल की खेती में मुनाफा

पारंपरिक फसलों की खेती से ज्यादा किसान अन्य नगदी फसलों की खेती से मुनाफा कमा रहे हैं। जिसमें आज हम एक ऐसे किसान की सफलता की कहानी बताने जा रहे हैं जो कि कई तरह की अंग्रेजी सब्जियां लगाकर अधिक मुनाफा कमा रहे हैं। जैसे कि स्ट्रॉबेरी, रेड कैब्बेज जैसे अन्य सलाद वाली सब्जियां लगाकर इन्हें वह पास के मॉल (रिलायंस, वॉल मार्ट, लूलू) में बेचकर अच्छा खासा मुनाफा कमा लेते हैं।

किसान का नाम आलोक है वह कासिमपुर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। 2016 से वह स्ट्रॉबेरी की खेती कर रहे हैं। उनके पिताजी के पास 5 एकड़ की जमीन थी। लेकिन उन्होंने 12 एकड़ की जमीन लीज पर ली है और उसमें एक एकड़ में स्ट्रॉबेरी भी लगाते हैं और उसी से उन्हें 12 से 14 लाख रुपए मुनाफा होता है।

पहले वह आधा एकड़ की जमीन में स्ट्रॉबेरी की खेती करते थे और उससे ही उन्हें 12 से 15 लाख रुपए मिल जाते थे। लेकिन तब स्ट्रॉबेरी की कीमत अधिक थी, अब कम है। लेकिन वह बताते हैं कि अन्य फसलों की तुलना में अभी भी स्ट्रॉबेरी की खेती में उन्हें अधिक मुनाफा होता है। तो चलिए आपको बताते हैं कि वह एक एकड़ में कितने पैसे लगाते हैं, कितने पेड़ लगाते हैं और खेती कैसे करते हैं।

स्ट्रॉबेरी की खेती में लागत और मुनाफा

एक एकड़ में किसान स्ट्रॉबेरी की खेती करते हैं। एक एकड़ में टमाटर और अन्य फसल भी लगाते हैं। जिसमें वह बताते हैं कि एक एकड़ में स्ट्रॉबेरी की खेती करने पर 28 से 30000 लगभग पौधे लग जाते हैं। एक पौधे की कीमत ₹10 तक पड़ती है। उन्हें पौधे सस्ते पड़ जाते हैं। क्योंकि वह खुद नर्सरी तैयार करते हैं और अन्य किसानों को बेंचते भी हैं। वह बताते हैं कि एक एकड़ में 4 से 5 लाख रुपए लागत आती है। लेकिन 12 से 14 लाख उससे कमाई होती है।

वह बताते हैं कि ₹800000 इसमें आराम से बचाया जा सकता है। कीमत स्ट्रॉबेरी की कभी-कभी ऊपर नीचे हो सकती है। 7 से 800 रुपए पहले कीमत मिलती थी। अब 400 ₹500 मिल रही है। लेकिन यह रेट भी खराब नहीं है। इसमें भी उन्हें मुनाफा होता है।

यह भी पढ़े-सभी किसानों को खेत में बोरिंग करने के लिए 80% तक सब्सिडी दे रही सरकार, 15 जनवरी से पहले यहां करें आवेदन

स्ट्रॉबेरी की खेती कैसे करें

स्ट्रॉबेरी की खेती के बारे में किसान का कहना है की मिट्टी बढ़िया उपजाऊ होनी चाहिए। किसान को जून से ही तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। एक एकड़ में 5 से 6 ट्रॉली गोबर के डाल देनी चाहिए। जून में उन्हें ढैंचे की फसल लगानी चाहिए। 40 दिन बाद ढैंचे की फसल तैयार होते ही मिट्टी में दबा देना चाहिए। खरपतवार का बहुत ध्यान रखना पड़ता है। खरपतवार समय पर निकालते रहे।

वह बताते हैं कि बेड मेकर मशीन का इस्तेमाल करके 3 फीट का बेड बनाते हैं और उसकी ऊंचाई 10 इंच तक रहती है। जिसमें जिगजैग विधि से वह पौधे लगाते हैं। 10 इंच की दूरी में दो पौधे लगाते हैं सिंचाई के लिए ड्रिप लगाते हैं। क्योंकि ड्रिप से पानी के बचत होती है। ड्रिप से सिंचाई करने के लिए किसानों को सब्सिडी मिलती है। ड्रिप पर कृषि विभाग से सब्सिडी प्राप्त कर सकते हैं और ड्रिप की पाइप लगवा सकते हैं। इससे कम पानी में खेती करके अधिक मुनाफा कमा सकते हैं।

यह भी पढ़े-आम के पेड़ में दिसंबर-जनवरी में डालें इस जादुई खाद का मिश्रण, सैकड़ो आम से झूल जाएगा पौधा, मंजरी से भर जाएगा पेड़

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्‍त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको 'काम की खबर' दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद