अगर केले की खेती करना चाहते हैं, तो आइए बताते हैं कि किस तरह किसान केले की खेती से अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं।
केले की खेती से कितनी कमाई हो रही है?
अगर केले के भाव अच्छे मिल जाएं, उत्पादन बढ़िया हो और फल की गुणवत्ता अच्छी हो, तो किसानों को जबरदस्त मुनाफा होता है। किसानों का कहना है कि सामान्य भाव मिलने पर भी एक एकड़ से ₹2 लाख से ज्यादा का मुनाफा हो सकता है, वह भी सभी खर्च निकालने के बाद। अररिया के एक किसान, जिनका नाम मोहम्मद कलरुद्दीन है, बताते हैं कि उन्होंने एक एकड़ खेत में 6 फीट की दूरी पर केले के टिश्यू प्लांट वैरायटी लगाए हैं, जिससे उन्हें अच्छा उत्पादन मिलता है।
कृषि विशेषज्ञ बताते हैं की केला की खेती से प्रति एकड़ किसान 2 लाख से लेकर ₹800000 तक कमा सकते हैं जैसी वैरायटी का चयन करते हैं जैसा उत्पादन मिलता है, फल के गुणवत्ता और बाजार की डिमांड पर कमाई निर्भर करती है।
भाव की बात करें तो उन्हें ₹40 से ₹70 प्रति दर्जन केले का भाव मिल जाता है। खासकर गर्मियों में मुनाफा ज्यादा होता है। खर्च के बारे में किसान बताते हैं कि केले की इस फसल में लगभग ₹1 लाख से ₹1.25 लाख तक का खर्च आता है। इसके बाद भी अच्छा मुनाफा बच जाता है। आइए अब जानते हैं कि केले की फसल कितने दिनों में तैयार होती है और किसान किस तरह इसकी खेती करते हैं।
केले की खेती के बारे में किसानों का क्या कहना है?
किसान बताते हैं कि वे हर महीने खाद डालते हैं, समय-समय पर खरपतवार निकालते रहते हैं और सही दूरी पर पौधों की रोपाई करते हैं। सिंचाई महीने में लगभग दो बार करते हैं और जरूरत के अनुसार पानी देते हैं। खेत में पानी का जमाव बिल्कुल नहीं होने देते। जब फल आने का समय होता है, तो पौधों को सहारा भी दिया जाता है। इसके लिए बांस या लकड़ी का सहारा लगाया जाता है। किसान बताते हैं कि G-9 वैरायटी केले की खेती के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है। यह वैरायटी लगभग 12 महीने में तैयार हो जाती है, अधिक उत्पादन देती है और इसके फल बड़े व मीठे होते हैं।
केले की खेती का सही समय क्या है?
केले की खेती के लिए सबसे अच्छा समय जून से जुलाई के बीच माना जाता है। उत्तर और पश्चिम भारत में, जहां सिंचाई की अच्छी व्यवस्था होती है, वहां फरवरी से मार्च (सर्दी के बाद) और अक्टूबर-नवंबर (मानसून के बाद) भी केले की खेती की जाती है। दक्षिण भारत में किसान लगभग किसी भी समय केले की खेती कर सकते हैं। हालांकि केले की फसल को अधिक बारिश और ज्यादा ठंड से बचाना जरूरी होता है।

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको ‘काम की खबर’ दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद












