धान किसानों को ₹500 प्रति क्विंटल मिलेगा बोनस, इस वैरायटी की धान लगाएं, कीमत मिलेगी ज्यादा

On: Saturday, October 4, 2025 3:00 PM
धान के किसानों को प्रति क्विंटल ₹500 बोनस

राज्य सरकार ने किसानों के लिए बड़ी घोषणा की है। जिसमें धान की बढ़िया वैरायटी लगाने पर उन्हें प्रति क्विंटल ₹500 का बोनस दिया जाएगा-

धान के किसानों को प्रति क्विंटल ₹500 बोनस

धान की खेती में किसानों को फायदा मिल रहा है। उन्हें सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य धान का दे रही है। जिससे धान की उचित कीमत किसानों को मिलती है। दरअसल, अन्नदाता का सम्मान योजना के तहत किसानों को धान की अच्छी वैरायटी लगाने पर प्रति क्विंटल अब ₹500 का बोनस भी मिलेगा। यह तेलंगाना राज्य सरकार की स्कीम है। जिसके तहत धान के किसानों को फायदा मिलेगा।

धान की यह वैरायटी लगाने पर मिलेगा बोनस

किसान अगर धान की अच्छी वैरायटी लगाते हैं जैसे कि फाइन वैरायटी जिसमें संकर किस्मे, उच्च गुणवत्ता वाले धान आदि तो उन पर उनको बोनस मिलेगा। क्योंकि इनकी गुणवत्ता बढ़िया होती है, और राज्य निर्यात भी कर पाते हैं। इसलिए अगर किसान ज्यादा कीमत लेना चाहते हैं तो इन वैरायटी का चयन कर सकते हैं।

योजना का फायदा कैसे उठाएं

जिन धान के किसानों को इन किस्मों का चयन किया है, तो उन्हें बोनस लेने के लिए धान को सरकारी खरीद केन्द्रो में बेचना होगा। साथ ही आधार और जमीन के रिकॉर्ड का सत्यापन करवाना पड़ेगा। जिसमें जब भी आप सरकारी खरीद केन्द्रो में बिक्री करेंगे तो उसके बाद बोनस का पैसा बैंक खाते में मिलेगा। जिससे किसानों को धान की उचित कीमत मिल पाएगी।

यह भी पढ़े- MP के 8 लाख किसानों के खाते में आई 653 करोड़ रुपए के मुआवजे की राशि, एक किसान को मिले ₹3.6 लाख